Mehendi dark tips: सावन में हाथों पर रचेगी गहरी लाल और चटक मेहंदी, बस मिलाएं एक चीज, देखकर सब हो जाएंगे दंग

सावन का महीना आते ही हाथों में रचने वाली हरी-हरी चूड़ियों और गहरी लाल मेहंदी का क्रेज हर महिला में बढ़ जाता है. अगर आप भी इस सावन अपनी हथेलियों पर मेहंदी लगा रही हैं और आप चाहती हैं कि आपकी मेहंगी का रंग सबसे गहरा और चटक हो तो कुछ आसान घरेलू नुस्खे आपकी मदद कर सकते हैं.

Advertisement
इस चीज से मेहंदी का रंग होगा गहरा (Photo: ITG) इस चीज से मेहंदी का रंग होगा गहरा (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 30 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 7:43 PM IST

सावन का महीना आते ही चारों तरफ हरियाली और त्योहारों की रौनक छा जाती है, और ऐसे में हाथों में रची हरी-हरी चूड़ियां और गहरी लाल मेहंदी इस मौसम की खूबसूरती में चार चांद लगा देती हैं. हर महिला की चाहत होती है कि उसके हाथों पर मेहंदी का रंग इतना चटक और गहरा रचे कि देखने वाले तारीफ करते न थकें. अगर आप भी इस सावन अपनी हथेलियों पर पिया के नाम की मेहंदी को सबसे अलग और गहरा रंग देना चाहती हैं, तो कुछ आसान घरेलू नुस्खे और सीक्रेट ट्रिक्स आपकी इस चाहत को पूरा कर सकते हैं. इन आसान ट्रिक्स को अपनाकर आपकी मेहंदी का रंग ऐसा खिलेगा कि देखने वाले हैरान रह जाएंगे.

Advertisement

मेहंदी का रंग गहरा करने के आसान नुस्खे
नींबू और चीनी का घोल लगाएं: मेहंदी सूखने के बाद उस पर कॉटन की मदद से नींबू और चीनी का सीरप लगाएं. यह मेहंदी को त्वचा से बांधे रखता है और रंग को गहरा करने में मदद करता है.

नीलगिरी का तेल लगाएं: मेहंदी लगाने से पहले अपने हाथों पर हल्का सा नीलगिरी का तेल लगा लें और पूरे हाथों में फैला दें. ध्यान रखें तेल की मात्रा बहुत ज्यादा न हो नहीं वरना हाथ ऑयली हो जाएंगे और मेहंदी ठीक से चिपकेगी ही नहीं. नीलगिरी का तेल मेहंदी के रंग को गहरा और चमकदार बनाता है.

लौंग की भाप लें: तवे पर कुछ लौंग डालकर जब धुआं उठने लगे, तो अपने हाथों को उस भाप के ऊपर सेकें. भाप लेने से मेहंदी का रंग तेजी से और गहरा काला-लाल रचता है.

Advertisement

सरसों का तेल या बाम लगाएं: मेहंदी छुड़ाने के बाद तुरंत पानी से न धोएं. हथेलियों पर सरसों का तेल, विक्स या आयोडेक्स बाम अच्छी तरह मल लें. यह हवा के संपर्क से रंग को और पक्का करता है.

पानी से दूर रहें: मेहंदी रचने के कम से कम 8 से 10 घंटे तक हाथों को साबुन या पानी के संपर्क में आने से बचाएं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »