How To Clean Greasy Kitchen Cupboards: तेल-मसालों से चिपचिपी हो गई हैं रसोई की अलमारियां? गुनगुने पानी में मिलाएं ये 1 चीज, मिनटों में हटेगी चिकनाई

How To Clean Greasy Kitchen Cupboards: रसोई के कैबिनेट्स पर जमी जिद्दी और चिपचिपी ग्रीस अगर आपको परेशान कर रही है तो ये खबर आपके लिए है. स्क्रबर से रगड़कर साफ करने के बजाय आप डिश सोप, बेकिंग सोडा और हेयर ड्रायर की मदद से मिनटों में अलमारियों को नया जैसा चमका सकते हैं.

Advertisement
रसोई में लगी अलमारियों पर तेल और मसालों के छीटें लग जाते हैं, जिससे वो चिपचिपी हो जाती हैं. (Photo: ITG) रसोई में लगी अलमारियों पर तेल और मसालों के छीटें लग जाते हैं, जिससे वो चिपचिपी हो जाती हैं. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 21 जून 2026,
  • अपडेटेड 8:24 PM IST

How To Clean Greasy Kitchen Cupboards: रसोई घर का वो हिस्सा होता है जहां दिनभर सबसे ज्यादा काम किया जाता है. रोजाना खाना बनाते समय वहां तेल, घी और मसालों के बारीक कण हवा में फैलते हैं, जो धीरे-धीरे किचन कैबिनेट्स और अलमारियों पर जमने लगते हैं. शुरुआत में ये कण नजर नहीं आते हैं, लेकिन समय के साथ गंदगी की ये लेयर मोटी होती जाती है. धीरे-धीरे ये मोटी लेयर चिपचिपी ग्रीस में बदल जाती है. इसका असर सिर्फ रसोई की खूबसूरती पर ही नहीं पड़ता, बल्कि इससे कैबिनेट्स भी पुराने, मैले और बदरंग दिखने लगते हैं. 

Advertisement

अक्सर लोग इस जमी हुई चिकनाई को साफ करने के लिए महंगे क्लीनिंग प्रोडक्ट्स खरीद लेते हैं या घंटों रगड़ाई में लगा देते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि रसोई की कैबिनेट्स पर जमी जिद्दी ग्रीस को हटाने के लिए आपको ज्यादा खर्च करने की जरूरत नहीं है? कुछ आसान घरेलू उपाय और सफाई के सही तरीके अपनाकर आप मिनटों में कैबिनेट्स पर लगी जिद्दी चिकनाई साफ कर सकते हैं और उनकी चमक वापस ला सकते हैं. 

ग्रीस हटाने के लिए सबसे असरदार है डिश सोप और गर्म पानी
एक्सपर्ट्स के अनुसार, रसोई के कैबिनेट्स पर जमी ग्रीस हटाने के लिए डिशवॉशिंग लिक्विड और गर्म पानी सबसे बढ़िया और असरदार तरीका है. डिश सोप में मौजूद तत्व तेल और ग्रीस को आसानी से ढीला कर देते हैं, जबकि गर्म पानी जमी हुई चिकनाई को ढीला करने में मदद करता है.

Advertisement

कैसे करें इस्तेमाल?

  1. इस तरीके से चिकनाई साफ करने के लिए एक बाउल में गर्म पानी लें. उसमें कुछ बूंदें डिश सोप मिलाएं.
  2. इसके बाद माइक्रोफाइबर कपड़े को इस घोल में भिगोकर अच्छे से निचोड़ लें.
  3. फिर कैबिनेट्स को धीरे-धीरे पोंछें.
  4. आखिर में साफ गीले कपड़े से दोबारा पोंछकर सुखा दें.


जिद्दी और चिपचिपी ग्रीस के लिए अपनाएं बेकिंग सोडा
अगर कैबिनेट्स पर कई महीनों से ग्रीस जम गई है और रगड़-रगड़कर साफ करने के बाद भी नहीं निकल रही है, तो बेकिंग सोडा मददगार साबित हो सकता है. बेकिंग सोडा में जमी हुई मैल साफ करने की खासियत होती है, जो किचन कैबिनेट पर जमी गंदगी हटाने में मदद करती है.

कैसे करें इस्तेमाल? 

  1. बेकिंग सोडा की मदद से कैबिनेट्स साफ करने के लिए उसमें थोड़ा पानी मिलाकर पेस्ट बना लें.
  2. इसे ग्रीस वाले हिस्से पर लगाएं.
  3. 2-3 मिनट बाद मुलायम कपड़े की मदद से हल्के हाथों से रगड़ें. फिर साफ पानी से पोंछकर सुखा दें.

ग्रीस ज्यादा जमी हो तो पहले सतह को गर्म करें 
एक्सपर्ट्स का कहना है कि बहुत पुरानी और जमी हुई चिकनाई को हटाने से पहले हेयर ड्रायर की मदद से उस हिस्से को थोड़ा गर्म कर लें, जिसकी सफाई करनी हो. इससे ग्रीस सॉफ्ट हो जाती है और आसानी से निकल जाती है.

Advertisement

इन चीजों का इस्तेमाल करने से बचें
कई लोग कैबिनेट्स को जल्दी साफ करने के लिए हार्ड ब्रश, स्क्रबर जैसे क्लीनिंग प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल कर लेते हैं. ऐसा करने से कैबिनेट्स की पॉलिश और फिनिश खराब हो सकती है. एक्सपर्ट्स के अनुसार, चिकनाई कितनी भी जिद्दी क्यों ना हो उसे हमेशा मुलायम कपड़े या माइक्रोफाइबर क्लॉथ की मदद से ही साफ करना चाहिए. 

ग्रीस दोबारा ना जमे उसके लिए क्या करें?
अगर आप चाहते हैं कि एक बार किचन कैबिनेट्स साफ करने के बाद उनपर दोबारा चिकनाई न जमे उसके लिए कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है. 

  1. खाना बनाते समय चिमनी या एग्जॉस्ट फैन जरूर चलाएं.
  2. कैबिनेट्स को हफ्ते में एक बार गीले कपड़े से जरूर पोंछ लें.
  3. तेल के छींटे पड़ते ही तुरंत साफ कर दें.
  4. स्टोव के आसपास के हिस्सों की सफाई नियमित रूप से करें.
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »