scorecardresearch
 
Advertisement
भोजपुरी

सीधी-सादी हैं निरहुआ की पत्नी, शोबिज से दूर संभाल रहीं गृहस्थी, इतने बड़े हैं तीनों बच्चे

निरहुआ
  • 1/12

भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव यानी निरहुआ की लव लाइफ फिर से चर्चा में है. रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' में उनकी और आम्रपाली दुबे की नजदीकियां चर्चा में हैं. शादीशुदा निरहुआ के लिए एक्ट्रेस का प्यार देख फिर से उनके अफेयर की बातें होने लगी हैं.
 

Photo: Social Media

निरहुआ
  • 2/12

एक्ट्रेस काजल राघवानी ने भी निरहुआ-आम्रपाली के रिश्ते पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने एक्टर से पूछा- क्यों उनके साथ कभी पत्नी नजर नहीं आती? क्यों वो कुंभ में आम्रपाली संग नहा रहे थे?
 

Photo: Social Media

निरहुआ
  • 3/12

इन सभी सवालों ने आम्रपाली और निरहुआ के रिश्ते को ट्रेंडिंग बना दिया है. उनकी रूमर्ड लव स्टोरी के बीच जानते हैं कौन है निरहुआ की पत्नी, जो लाइमलाइट से दूर रहती हैं.
 

Photo: Social Media

Advertisement
निरहुआ
  • 4/12

निरहुआ की पत्नी शोबिज से नहीं हैं. ना ही वो कभी पब्लिक में एक्टर संग दिखती हैं. निरहुआ ने भी कभी पत्नी संग इंस्टा पर फोटो पोस्ट नहीं की. फैंस जनवरी 2026 तक निरहुआ की पत्नी से अनजान थे.
 

Photo: Screengrab

निरहुआ
  • 5/12

फिर फरवरी के महीने में अचानक से इंटरनेट पर एक्टर की पत्नी मंशा यादव संग फोटो सामने आई. नए घर में गृह प्रवेश पूजा के दौरान कपल साथ में पूजा पाठ करता हुआ दिखा.
 

Photo: Screengrab

निरहुआ
  • 6/12

क्योंकि ये पहली बार था जब निरहुआ की पत्नी का फेस रिवील हुआ था. उनका सिंपल अंदाज और सादगी देख फैंस का दिल खुश हो गया. शोबिज के स्टार निरहुआ की नॉन ग्लैमरस पत्नी की तस्वीरें वायरल हुई थीं.
 

Photo: Screengrab

निरहुआ
  • 7/12

निरहुआ-मंशा को साथ देखना उनके लिए ट्रीट से कम नहीं था. स्टारडम से दूर मंशा सिंपल और पारिवारिक जिंदगी में खुश रहती हैं. उन्हें कैमरे पर आना पसंद नहीं है.
 

Photo: Screengrab

निरहुआ
  • 8/12

दोनों की 2000 में शादी हुई थी. कपल के 3 बच्चे हैं. एक बेटी और दो बेटे. निरहुआ के बच्चे भी लाइमलाइट में रहना पसंद नहीं करते.
 

Photo: Screengrab

निरहुआ
  • 9/12

बीते दिनों आम्रपाली संग निरहुआ के बच्चों को स्पॉट किया गया था. उनकी बॉन्डिंग को देखकर लगा कि बच्चों संग एक्ट्रेस के अच्छे रिश्ते हैं. सबने साथ में कैमरा के लिए पोज किया था. 
 

Photo: Screengrab

Advertisement
निरहुआ
  • 10/12

निरहुआ अपनी पत्नी संग कहीं नहीं दिखते. लेकिन आम्रपाली संग हर इवेंट, पूजा, आउटिंग, पार्टी में नजर आते हैं. एक इंटरव्यू में एक्टर ने साफ कहा था कि वो पत्नी से प्यार नहीं करते.
 

Photo: Social Media

निरहुआ
  • 11/12

वो ये शादी बस निभा रहे हैं. अपना फर्ज और जिम्मेदारियां पूरी कर रहे हैं. निरहुआ के इस बयान ने आम्रपाली संग उनके रिश्ते पर मुहर सी लगा दी थी.
 

Photo: Social Media

निरहुआ
  • 12/12

बात करें निरहुआ के बच्चों की तो, उनके बेटे भी इंडस्ट्री में आने की कोशिश कर रहे हैं. बड़ा बेटा डायरेक्शन में करियर बना रहा है. वहीं छोटा बेटा एक्टर बनना चाहता है. बेटी पढ़ाई पर फोकस कर रही है. 
 

Photo: Social Media

Advertisement
Advertisement