सर्दियों और रोजाना की भागदौड़ में इलेक्ट्रिक केटल में चाय या दूध उबालना बेहद आसान लगता है. लेकिन बार-बार चाय-दूध उबालने से केटल के अंदरूनी बेस और किनारों पर चाय के जिद्दी पीले, भूरे या जले हुए दाग जम जाते हैं. समय पर सफाई न करने से इसमें से अजीब बदबू आने लगती है और चाय का स्वाद भी बिगड़ने लगता है.
चूंकि यह एक इलेक्ट्रॉनिक गैजेट है इसलिए इसे नॉर्मल बर्तनों की तरह पानी में डुबोकर या लोहे के जूने से नहीं घिसा जा सकता. अगर आपकी केटल में भी ऐसे जिद्दी दाग जम गए हैं तो सफेद सिरका और बेकिंग सोडे की मदद से आप बिना किसी झंझट के इसे महज 5 मिनट में शीशे की तरह चमका सकते हैं. आइए जानते हैं इसे साफ करने की आसान और सुरक्षित विधि.
सामग्री और सफाई करने की विधि
सामग्री:1 कप सफेद सिरका या 2 नींबू का रस1 बड़ा चम्मच बेकिंग सोडा
2 कप पानी डिशवॉश लिक्विड और एक सॉफ्ट स्पंज/सूती कपड़ा
1.सिरका और पानी का घोल भरें:
इलेक्ट्रिक केटल में 1 कप सफेद सिरका और 2 कप पानी डालें (ताकि जिद्दी दागों वाला हिस्सा पूरी तरह डूब जाए).
2.उबालें और रेस्ट दें:
केटल का प्लग लगाकर स्विच ऑन करें और पानी को अच्छी तरह उबलने दें. उबाल आने पर केटल बंद कर दें और इस गर्म घोल को 15-20 मिनट के लिए केटल के अंदर ही रहने दें. सिरके का एसिड जमे हुए पीले दागों को पूरी तरह ढीला कर देगा.
3.बेकिंग सोडा से स्पंज करें:
घोल को सिंक में फेंक दें. अब केटल के अंदर 1 चम्मच बेकिंग सोडा छिड़कें. एक सॉफ्ट स्पंज पर डिशवॉश लिक्विड लगाकर केटल के अंदरूनी हिस्सों को हल्के हाथों से रगड़ें. सारे पीले और जले दाग तुरंत निकल जाएंगे.
4.धोएं और सुखाएं:
सावधानी: पानी केवल केटल के अंदर डालें, निचले इलेक्ट्रिक बेस को पानी से दूर रखें..केटल के अंदरूनी हिस्से को सादे पानी से 2-3 बार अच्छी तरह खंगाल लें. बाहरी हिस्से को गीले सूती कपड़े से पोंछें और फिर सूखे टॉवल से सुखाकर हवा में सूखने दें.
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क