बेंगलुरु के मल्लेश्वरम में गैस सिलेंडर डिलीवरी के दौरान पास जलते दीपक से आग लगने पर जोरदार धमाका हो गया. त्यौहारों के दौरान घरों के बाहर जल रहे दीयों और रसोई गैस रिसाव के कारण यह बड़ा हादसा हुआ. इस घटना से सभी को सबक लेने की जरूरत है कि सिलेंडर इंस्टॉल करते समय पास में खुली आग या दीपक न जलाएं.