Hand Blender Uses: हैंड ब्लेंडर सिर्फ शेक-स्मूदी बनाने की मशीन नहीं है! किचन के ये 5 काम भी करेगा आसान; पंकज भदौरिया ने बताए

Hand Blender Uses: हैंड ब्लेंडर को सिर्फ मिल्कशेक या लस्सी बनाने के लिए इस्तेमाल करते हैं? अगर हां, तो आप इसके शानदार इस्तेमालों से अनजान हैं. मास्टरशेफ पंकज भदौरिया ने हैंड ब्लेंडर इस्तेमाल करने के 5 स्मार्ट और आसान तरीके बताए हैं, जिनसे रसोई के कई काम आसान हो सकते हैं.

Advertisement
हैंड ब्लेंडर का इस्तेमाल गर्म-गर्म सब्जियां पीसने के लिए भी किया जा सकता है. (Photo: ITG) हैंड ब्लेंडर का इस्तेमाल गर्म-गर्म सब्जियां पीसने के लिए भी किया जा सकता है. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 14 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 2:58 PM IST

Hand Blender Uses: घर में ऐसे कई छोटे-छोटे इलेक्ट्रिक गैजेट्स रखे होते हैं, जिनका इस्तेमाल कभी-कभार किया जाता है. जब काम करना होता है तो उन्हें निकाला जाता है और फिर वो किसी कोने में धूल फांकते रहते हैं. इन्हीं में से एक हैंड-ब्लेंडर है. ये बड़े काम का होता है, लेकिन लोग इसका इस्तेमाल सिर्फ एक-दो चीजों तक ही सीमित रखते हैं. ज्यादातर लोग हैंड-ब्लेंडर इस्तेमाल लस्सी, मिल्कशेक या स्मूदी बनाने के लिए करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि यही हैंड ब्लेंडर मलाई से मक्खन निकालने से लेकर क्रीमी मेयोनीज तैयार करने जैसे कामों में भी मदद कर सकता है?

Advertisement

अगर आप भी रसोई में काम करते समय बार-बार मिक्सर निकालने, बड़े बर्तन धोने और चीजों को पीसने में समय लगने से परेशान रहते हैं, तो हैंड ब्लेंडर आपके लिए काफी काम का साबित हो सकता है. मास्टरशेफ पंकज भदौरिया ने हैंड ब्लेंडर के ऐसे ही 5 इस्तेमाल बताए हैं, जिनसे रोजाना खाना बनाने का काम आसान हो सकता है.

1. गर्म सूप और ग्रेवी को सीधे बर्तन में करें ब्लेंड: अगर आप सूप, दाल या ग्रेवी को एकदम स्मूद बनाना चाहते हैं, तो उसे ठंडा करके मिक्सर जार में डालने की जरूरत नहीं है. हैंड ब्लेंडर की मदद से आप सीधे पैन या बाउल में ही गर्म मिश्रण को ब्लेंड कर सकते हैं. इससे समय बचेगा और बर्तन भी कम गंदे होंगे.

2. थोड़े से मसाले और लहसुन पीसने के लिए करें इस्तेमाल: कई बार सिर्फ 2-3 इलायची, कुछ लहसुन की कलियां या थोड़ी हरी मिर्च पीसने की जरूरत होती है. ऐसे में बड़ा मिक्सर निकालना झंझट भरा लग सकता है. सही अटैचमेंट वाले हैंड ब्लेंडर से कम मात्रा में चीजें पीसना आसान हो सकता है और आपका काम जल्दी हो जाता है.

Advertisement

3. मलाई से मिनटों में निकालें मक्खन: घर में जमा मलाई से मक्खन निकालना कुछ लोगों को काफी मेहनत और झंझटभरा काम लगता है. लेकिन सही हैंड ब्लेंडर की मदद से ये काम आसान हो सकता है. मलाई को गहरे बर्तन में डालकर ब्लेंड करें और बीच-बीच में जांचते रहें. इससे मक्खन निकालने में लगने वाली मेहनत कम हो सकती है.

4. घर पर बनाएं क्रीमी मेयोनीज और दूसरी सॉस: बहुत कम लोग जानते हैं कि हैंड ब्लेंडर से मेयोनीज, गार्लिक सॉस और कई तरह के स्प्रेड भी तैयार किए जा सकते हैं. सभी इंग्रेडिएंट्स को अच्छी तरह ब्लेंड करने से घर पर ही स्मूद और क्रीमी मेयोनीज बनाई जा सकती है.

5. मिल्कशेक, लस्सी और स्मूदी बनाने के लिए भी है परफेक्ट: हैंड ब्लेंडर का इस्तेमाल ज्यादातर घरों में मिल्कशेक, लस्सी और स्मूदी बनाने के लिए किया जाता है. ये दूध, दही और फलों को कुछ ही समय में अच्छी तरह ब्लेंड कर देता है, जिससे ड्रिंक का टेक्सचर स्मूद हो जाता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »