पार्टनर या डेट की टेंशन नहीं, फिर कहां वक्त बिता रहा है Gen Z?

क्या खुश रहने के लिए लाइफ में पार्टनर का होना जरूरी है? जेन जी इस सोच को बदल रही है. अब किसी खास व्यक्ति के साथ की बजाय जेन जी अपनी पसंद की चीजों, अकेले घूमने और डेली लाइफ के छोटे-छोटे पलों में खुशी ढूंढ रहे हैं. सोशल मीडिया पर इस ट्रेंड को 'रोमैंटिसाइज योर ओन लाइफ' कहा जा रहा है, जहां आम दिनों को भी अपने लिए खास बनाया जाता है.

Advertisement
अपने लाइफ की मेन कैरेक्टर हैं जेन जी? अपने लाइफ की मेन कैरेक्टर हैं जेन जी?

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 23 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 9:00 AM IST

किसी के साथ डेट पर जाना, किसी से अपने दिल की बातें करना या किसी खास व्यक्ति के साथ घूमना, ये सब जिंदगी के खूबसूरत पल हैं. लेकिन क्या लाइफ को खास बनाने के लिए पार्टनर का होना जरूरी है? जेन जी की सोच इस मामले में थोड़ी अलग नजर आ रही है. अब कई जेन जी किसी रिश्ते का वेट करने के बजाय अपनी डेली लाइफ में ही खुशियां ढूंढ रहे हैं. सोशल मीडिया पर इसे 'रोमैंटिसाइज योर ओन लाइफ’ कहा जाता है.

Advertisement

छोटी-छोटी चीजों में ढूंढ रहे हैं खुशी

इस ट्रेंड का मतलब है अपनी लाइफ को ऐसे जीना, जैसे आप खुद अपनी स्टोरी के हीरो हों. इसके लिए किसी बड़े मौके या खास व्यक्ति के इंतजार करने की जरूरत नहीं है. सुबह उठकर अपनी पसंद की कॉफी बनाना, तैयार होकर ऑफिस जाना, रास्ते में अपना फेवरेट गाना सुनना या शाम को अकेले कैफे में बैठना भी दिन को खास बना सकता है.

खुद को डेट पर ले जाना भी है खास

पहले अकेले फिल्म देखने या रेस्टोरेंट जाने को लेकर कई लोग सोचते थे कि दूसरे क्या कहेंगे या सोचेंगे कि सामने वाला अकेला है या उसका साथ देने के लिए उशके पास कोई नहीं हैं.  लेकिन अब कुछ जेन जी इन बातों की परवाह किए बिना अपनी पसंद से टाइम स्पेंड करना चाहते हैं. खुद को फूल खरीदकर देना, सोलो ट्रिप पर जाना या अपनी पसंद की चीज खाना भी इसी का हिस्सा है. इसके लिए किसी दूसरे के प्लान बनाने या साथ आने का इंतजार नहीं करना पड़ता.

Advertisement

यह भी पढ़ें: "How to impress gen z: Gen Z को करना है इम्प्रैस, तो सीख लें ये नए शब्द और स्लैंग

सोशल मीडिया पर भी दिख रहा है ट्रेंड

सोशल मीडिया पर लोग अपनी सुबह की कॉफी, बुक पढ़ने, वॉक पर जाने और छोटी-छोटी खुशियों के वीडियो शेयर करते हैं. इसका मकसद सिर्फ अच्छी फोटोज़ लेना नहीं, बल्कि आम दिनों में भी कुछ अच्छा ढूंढना है. SELF की एक रिपोर्ट के मुताबिक, डेली लाइफ के छोटे पलों पर ध्यान देना और उन्हें महसूस करना माइंडफुलनेस से भी जुड़ा है. यानी जो पल हमारे पास है, उसे बिना जल्दबाजी के जीना.

इसका मतलब प्यार से दूरी बनाना नहीं

अपनी लाइफ को खास बनाने का मतलब ये नहीं है कि जेन जी को प्यार या रिश्ते नहीं चाहिए. इसका मतलब इतना है कि पार्टनर न होने पर भी लाइफ को अधूरा मानने की जरूरत नहीं है. फ्रेंड्स फैमिली अपने शौक और खुद के साथ बिताया वक्त भी जिंदगी को खूबसूरत बना सकता हैं. 

लाइफ में प्यार का होना अच्छी बात है, लेकिन उसके आने तक खुशियों को रोककर रखना जरूरी नहीं. कभी-कभी अपनी पसंद की कॉफी, एक अच्छी बुक या कोई सोलो डेट या ट्रिप बिना किसी प्लान के आपके लाइफ और मोमेंट को यादगार बना सकती है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »