Gen Z Office Fashion: Gen Z की इस फैशन ट्रिक से ऑफिस में रिपीट कर सकते हैं कपड़े!

ऑफिस में स्टाइलिश और प्रोफेशनल दिखने के लिए हर दिन फॉर्मल कपड़े पहनना जरूरी नहीं है. जेन जी के फैशन से प्रेरित होकर आप अपने ऑफिस लुक को कम्फरटेबल और ट्रेंडी बना सकते हैं. रिलैक्स्ड ट्राउजर, शर्ट की अलग-अलग स्टाइलिंग, हल्की एक्सेसरीज और स्नीकर्स जैसे ऑप्शन आपके लुक को बेहतर बना सकते हैं.

Advertisement
जेन जी की तरह कैसे कर सकते हैं ऑफिस स्टाइल कैरी? जेन जी की तरह कैसे कर सकते हैं ऑफिस स्टाइल कैरी?

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 21 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 12:48 PM IST

ऑफिस में अच्छे कपड़े पहनने का मतलब ये नहीं कि आपको हर दिन फॉर्मल शर्ट और पैंट ही पहननी होगी. आजकल कई वर्कप्लेस पर कैजुअल और प्रोफेशनल कपड़ों का मेल देखने को मिलता है. जेन जी भी ऐसे आउटफिट्स पसंद करते हैं जो स्टाइलिश होने के साथ कम्फर्टेबल हों. अगर आप ऑफिस में स्मार्ट और प्रोफेशनल दिखना चाहते हैं, तो ये 6 तरीके आजमा सकते हैं.

Advertisement

1. रिलैक्स्ड ट्राउजर को वॉर्डरोब में दें एंट्री

बहुत टाइट पैंट की जगह रिलैक्स्ड फिट या स्ट्रेट-लेग ट्राउजर पहन सकते हैं. इन्हें शर्ट, फिटेड टॉप या सिंपल टी-शर्ट के साथ स्टाइल करें. काले, ग्रे, बेज और नेवी ब्लू जैसे कलर्स ऑफिस के लिए अच्छे ऑप्शन्स हैं.

2. शर्ट को अलग-अलग तरीके से पहनें

व्हाइट, ब्लू या हल्के रंग की शर्ट ऑफिस वॉर्डरोब में जरूर होनी चाहिए. इसे ट्राउजर के अंदर टक करके पहनें या कैजुअल ऑफिस में टी-शर्ट के ऊपर खुला रखें. एक ही शर्ट को अलग-अलग तरीकों से पहनने पर आपका लुक हर दिन थोड़ा अलग दिखेगा.

3. कम एक्सेसरीज में रखें स्टाइल

ऑफिस में बहुत ज्यादा एक्सेसरीज पहनना जरूरी नहीं है. छोटी बालियां, घड़ी, सिंपल चेन या एक अच्छा बेल्ट आपके लुक को बेहतर बना सकते हैं. ऐसी चीजें चुनें जिन्हें पहनकर आप पूरे दिन आराम से काम कर सकें. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: ड्यूटी के बाद भी ऑफिस में रुको... मैनेजर की बात पर Gen Z ने दिया ऐसा जवाब!

4. कम्फर्टेबल फुटवियर चुनें

अगर आपके ऑफिस में ड्रेस कोड इसकी पर्मीशन देता है, तो साफ स्नीकर्स, लोफर्स या फ्लैट्स पहन सकते हैं. हर दिन ऊंची हील या जूते पहनना जरूरी नहीं. ऐसे फुटवियर चुनें जिनमें आप आसानी से चल सकें और लंबे ताइम तक खड़े रहने पर भी परेशानी न हो.

5. लेयरिंग से बनाएं स्मार्ट लुक

हल्की जैकेट, ब्लेजर या कार्डिगन आपके नॉर्मल आउटफिट को भी प्रोफेशनल बना सकते हैं. टी-शर्ट के ऊपर ब्लेजर और ट्राउजर के साथ स्नीकर्स का मेल कैजुअल ऑफिस के लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है. हालांकि, कपड़े चुनते टाइम अपने ऑफिस के ड्रेस कोड का ध्यान रखें.

6. कपड़ों को रिपीट करने से न घबराएं

हर दिन नए कपड़े पहनना जरूरी नहीं है. एक ही ट्राउजर को अलग शर्ट या टॉप के साथ पहनकर कई आउटफिट बनाए जा सकते हैं. इसे मिक्स एंड मैच कहते हैं. इससे पैसे बचते हैं और सुबह ऑफिस के लिए तैयार होने में भी कम वक्त लगता है.

ऑफिस फैशन में सबसे जरूरी है कि आप साफ-सुथरे, कम्फरटेबल और अपने काम के माहौल के हिसाब से कपड़े पहनें. जेन जी से प्रेरित स्टाइल अपनाने के लिए महंगे ब्रांड्स पर खर्च करने की जरूरत नहीं है. अपनी अलमारी में मौजूद कपड़ों को सही तरीके से स्टाइल करके भी प्रोफेशनल लुक पाया जा सकता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »