Gen Z इन्फ्लुएंसर ने कभी नहीं पढ़ी किताब, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस!

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर एलिक्स अर्ल अपने एक बयान को लेकर चर्चा में हैं. इंटरव्यू मैगजीन के एक इंटरव्यू में जब उनसे आखिरी बार पढ़ी गई किताब के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी कोई किताब नहीं पढ़ी. उनके इस जवाब के बाद सोशल मीडिया पर किताब पढ़ने की आदत और जेन जी को लेकर बहस छिड़ गई.

Advertisement
क्या जेन जी के बीच कम हो रही है किताब पढ़ने की आदत? क्या जेन जी के बीच कम हो रही है किताब पढ़ने की आदत?

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 12 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 11:09 AM IST

सोशल मीडिया पर कई जेन जी इंफ्लुएंसर अपनी लाइफस्टाइल, फैशन और रोजमर्रा की जिंदगी को लेकर चर्चा में रहते हैं. लेकिन इस बार एक जेन जी इंफ्लुएंसर अपने ऐसे बयान की वजह से वायरल हो गई हैं, जिसे सुनकर लोग हैरान हैं. मशहूर इंफ्लुएंसर एलिक्स अर्ल ने कहा है कि उन्होंने कभी कोई किताब नहीं पढ़ी. उनका ये जवाब सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया और लोगों के बीच किताब पढ़ने की आदत को लेकर बहस शुरू हो गई.

Advertisement

एलिक्स अर्ल ने क्या कहा?

यह पूरा मामला इंटरव्यू मैगजीन के एक इंस्टाग्राम वीडियो से शुरू हुआ. 28 सितंबर को शेयर किए गए इस वीडियो में इंटरव्यू मैगजीन के एडिटर-इन-चीफ मेल ओटेनबर्ग एलिक्स अर्ल से कई सवाल पूछते नजर आए. इसी दौरान उन्होंने एलिक्स से पूछा कि उन्होंने आखिरी बार कौन-सी किताब पढ़ी थी.

इसके जवाब में एलिक्स ने कहा, 'मैंने कभी कोई किताब नहीं पढ़ी.' इसके बाद उन्होंने मजाकिया अंदाज में जोड़ा कि शायद उन्होंने डॉ. स्यूस की कोई किताब पढ़ी हो.

एलिक्स का ये जवाब सामने आते ही वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया. खास बात ये है कि एलिक्स खुद कॉलेज से पढ़ाई पूरी कर चुकी हैं. उन्होंने 2023 में यूनिवर्सिटी ऑफ मियामी से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में ग्रेजुएशन किया था.

यह भी पढ़ें: पैसों की तंगी में Gen Z! नौकरी के साथ कर रहा साइड हसल, सर्वे में सामने आई ये बात

Advertisement

सोशल मीडिया पर क्यों छिड़ी बहस?

एलिक्स अर्ल सोशल मीडिया की बड़ी इंफ्लुएंसर हैं और उनके इंस्टाग्राम पर करीब 59 लाख फॉलोअर्स हैं. ऐसे में उनके किसी भी बयान का सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होना स्वाभाविक है. उनके किताब न पढ़ने वाले बयान पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी कुछ ऐसी ही रहीं.

कई यूजर्स ने उनके बयान की आलोचना करते हुए कहा कि किताब पढ़ना जरूरी है. कुछ लोगों ने इसे अमेरिका में पढ़ने की घटती आदत और लिटरेसी से जुड़ी बड़ी प्रॉबलम से भी जोड़ दिया. वहीं, कुछ लोगों को एलिक्स का जवाब मजेदार लगा और उन्होंने इसे उनकी बेबाकी के तौर पर देखा.

हालांकि, इस बयान से यह निष्कर्ष निकालना सही नहीं होगा कि पूरी जेन जी किताबें नहीं पढ़ती. एक इंफ्लुएंसर का पर्स नल एक्सपीरीयंस पूरी पीढ़ी की पढ़ने की आदत को नहीं दर्शाता.

वायरल बयान पर एलिक्स ने दिया मजाकिया रिएक्शन

बयान वायरल होने के बाद एलिक्स अर्ल ने भी इस मामले को ज्यादा गंभीरता से नहीं लिया. उन्होंने अपने बारे में वायरल हो रही एक पोस्ट को इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया और लिखा, 'दिस इज सेंडिंग मी.' यानी वो खुद भी इस पूरे मामले और लोगों की प्रतिक्रियाओं को लेकर मजाकिया अंदाज में नजर आईं.

Advertisement

एलिक्स अर्ल का ये बयान भले ही एक छोटे से सवाल-जवाब का हिस्सा था, लेकिन सोशल मीडिया पर इसने पढ़ने की आदत को लेकर एक बड़ी बहस जरूर छेड़ दी. खासकर जेन जी के दौर में, जब छोटे वीडियो और सोशल मीडिया कंटेंट युवाओं के रोजमर्रा के मनोरंजन का बड़ा हिस्सा बन चुके हैं, ऐसे में किताब पढ़ने की आदत को लेकर ये चर्चा और भी दिलचस्प हो गई है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »