Expired Bathroom Products: बाथरूम में रखी पुरानी और एक्सपायर्ड चीजें चमकाएंगी घर! डस्टबिन में फेंकने से पहले जानें 9 कमाल के इस्तेमाल

Expired Bathroom Products: बाथरूम में रखे शैंपू, टूथपेस्ट या साबुन की एक्सपायरी डेट निकल गई है? अगर हां और आप उन्हें कूड़ेदान में फेंकने जा रहे हैं, तो रुक जाएं. उन्हें कूड़ेदान में फेंकने के बजाय घर की सफाई और रोजमर्रा के कामों में इस्तेमाल किया जा सकात है. आज हम आपको एक्सपायर्ड बाथरूम प्रोडक्ट्स को रीयूज करने के 9 आसान और बजट-फ्रेंडली हैक्स बताने वाले हैं.

Advertisement
एक्सपायर्ड बाथरूम प्रोडक्ट्स को घर की साफ-सफाई में इस्तेमाल किया जाता है. (Photo: ITG) एक्सपायर्ड बाथरूम प्रोडक्ट्स को घर की साफ-सफाई में इस्तेमाल किया जाता है. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 24 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 7:20 AM IST

Expired Bathroom Products: घर के फर्श की साफ-सफाई तो रोजाना की जाती है, लेकिन कई हिस्से ऐसे होते हैं जिनकी रोजाना सफाई नहीं की जाती है. इन्हीं में से एक बाथरूम की शेल्फ होती हैं, जिन्हें साफ करना अक्सर लोग नजरअंदाज करते हैं. इन शेल्फ में लोग एक के बाद एक सामान लाकर रखते रहते हैं, जिनकी वजह से पुराना सामना पीछे हो जाता है. पीछे होने की वजह से इनका इस्तेमाल कम हो जाता है और ये रखी-रखी एक्सपायर हो जाती हैं. 

ऐसे में बाथरूम की सफाई करते समय अक्सर हमें ऐसी कई बोतलें और चीजें मिल जाती हैं, जो आधी इस्तेमाल हो चुकी होती हैं या जिनकी एक्सपायरी डेट निकल चुकी होती है. ऐसे में ज्यादातर लोग इन्हें सीधे कूड़ेदान में फेंक देते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ बाथरूम प्रोडक्ट्स को एक्सपायरी डेट निकलने के बाद भी कई दूसरे घरेलू कामों में इस्तेमाल किया जा सकता है. इससे सामान की बर्बादी भी कम होगी और घर के कई छोटे-मोटे काम भी आसान हो जाते हैं. चलिए जानते हैं बाथरूम के कौन से एक्सपायर हुए प्रोडक्ट्स को आप घर में इस्तेमाल करके कई कामों को आसान बना सकते हैं.

1. पुरानी साबुन की टिकिया से खोलें जाम जिप: अगर साबुन की टिकिया पुरानी हो गई है, घिस-घिसकर वो छोटी हो गई है या अब आप उसका इस्तेमाल नहीं करना चाहते, तो उसे फेंकने की जरूरत नहीं. साबुन को जिप, स्क्रू या कील के ब्लेड पर हल्का रगड़ने से ये चीजें आसानी से चल सकती हैं. इसके अलावा आप इन्हें जूतों की बदबू को दूर करने के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं. साबुन की टिकिया को कागज में लपेटकर रातभर जूतों के अंदर रखने से बदबू दूर होती है.

Advertisement

2. एक्सपायर्ड शैंपू से करें सफाई: पुराने शैंपू को घर की सफाई में इस्तेमाल किया जा सकता है. इससे बाथरूम की टाइल्स, फर्श और बर्तन साफ किए जा सकते हैं. शैंपू में मौजूद क्लीनिंग एजेंट चांदी के सामान और जूलरी को हल्का-हल्का साफ करने में भी मदद कर सकते हैं.

3. कंडीशनर से चरमराता दरवाजा होगा शांत: बालों को कंडीशन करने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले कंडीशनर में मॉइस्चराइजिंग एजेंट्स होते हैं. इसलिए पुराने कंडीशनर की थोड़ी मात्रा का इस्तेमाल चरमराते (आवाज करते) दरवाजे, अटकी हुई जिप और कुछ मेटल की चीजों को चिकना कर सकते हैं. इससे मेकअप ब्रश की सफाई भी की जा सकती है.

4. पुरानी लूफा को बनाएं काम की चीज: लूफा लंबे समय तक इस्तेमाल करने के बाद हाइजीन के लिहाज से ठीक नहीं रहती है. लेकिन उसे तुरंत फेंकने के बजाय थोड़ा क्रिएटिव तरीके से इस्तेमाल किया जा सकता है. उसे काटकर गिफ्ट पैकिंग या डेकोरेटिव सामान में इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके अलावा इससे छोटी चीजों को रखने के लिए एक तरह का पाउच भी बनाया जा सकता है.

Advertisement

5. डियोड्रेंट से हटाएं जिद्दी दाग: अगर किसी डियोड्रेंट की एक्सपायरी डेट निकल गई है, तो उसे घर की सफाई में काम में ला सकते हैं. एल्कोहल वाले डियोड्रेंट की मदद से कुछ सतहों से परमानेंट मार्कर के दाग हटाने की कोशिश भी की जा सकती है. इन्हें जूतों में आने वाली बदबू और पैरों में ज्यादा पसीने की समस्या को कम करने के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है.

6. शेविंग क्रीम से चमकाएं कई चीजें: पुरानी शेविंग क्रीम भी सफाई में काम आ सकती है. इससे कारपेट, फर्नीचर, ओवन और कुछ मेटल की चीजों की सफाई की जा सकती है. जिद्दी दाग पर थोड़ी शेविंग क्रीम लगाकर कुछ देर छोड़ें और फिर पुराने टूथब्रश से रगड़कर साफ करें. इसका इस्तेमाल शीशे और चश्मे पर धुंध कम करने के लिए भी किया जा सकता है.

7. पुराने टूथपेस्ट और टूथब्रश का करें कमाल: पुराना टूथब्रश सफाई के लिए बेहद काम का साबित हो सकता है. इससे चांदी और पीतल की चीजों को साफ किया जा सकता है. थोड़ा सा टूथपेस्ट लगाकर पुराने टूथब्रश से रगड़ने पर कई चीजों की चमक वापस आ सकती है. इसके साथ ही टूथपेस्ट का इस्तेमाल सफेद जूतों के सोल, दीवार पर लगे क्रेयॉन के निशान और कुछ छोटे दाग साफ करने में भी किया जा सकता है.

Advertisement

8. माउथवॉश का करें घरेलू इस्तेमाल: माउथवॉश में मौजूद कुछ एंटीसेप्टिक एजेंट्स की वजह से इसका इस्तेमाल घर में सफाई के कामों में किया जा सकता है. इससे हाथों से आने वाली प्याज और लहसुन की बदबू कम करने में भी मदद मिल सकती है.

हालांकि, इसे किसी घाव या स्किन पर इस्तेमाल करने से पहले सावधानी बरतनी जरूरी है. एक्सपायर्ड प्रोडक्ट को सीधे शरीर पर लगाने से बचना चाहिए.

9. पुराने मॉइस्चराइजर से बनाएं बॉडी स्क्रब: एक्सपायरी डेट निकलने के बाद मॉइस्चराइजर को चेहरे या शरीर पर लगाने के बजाय दूसरे कामों में इस्तेमाल किया जा सकता है. इसे ओट्स जैसी एक्सफोलिएटिंग चीजों के साथ मिलाकर बॉडी स्क्रब बनाया जा सकता है. इसके अलावा लोशन को स्टिकर की चिपकन हटाने, पुराने सक्शन कप को बेहतर तरीके से चिपकाने या जाम कैंची को चिकना करने में भी काम आ सकता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »