दीपिका पादुकोण की गोद में छोटी बेटी, बड़ी बहन दुआ ने किया KISS, रखा खास नाम; जानें रणवीर की दूसरी बेटी के नेम का मतलब

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने दशहरा के शुभ अवसर पर अपनी दूसरी बेटी की पहली फोटो शेयर की है. इसके साथ ही कपल ने अपनी छोटी बेटी के नाम का भी ऐलान किया है. उन्होंने छोटी बेटी का नाम देवी पादुकोण सिंह रखा है. दीपिका-रणवीर की बड़ी बेटी दुआ, छोटी बहन को किस करती दिख रही है. फैमिली फोटो में चारों गोल्डन आउटफिट्स में खूबसूरत लग रहे हैं.

Advertisement
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपनी छोटी बेटी को 'देवी पादुकोण सिंह' नाम दिया है.(Photo: Instagram/@deepikapadukone) दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपनी छोटी बेटी को 'देवी पादुकोण सिंह' नाम दिया है.(Photo: Instagram/@deepikapadukone)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 20 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 7:53 PM IST

बॉलीवुड के सबसे चहेते कपल्स में से एक दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने नवमी और दशहरा के इस पावन पर्व पर अपने फैंस को सबसे बड़ा और खूबसूरत तोहफा दे दिया है. विजयादशमी के शुभ अवसर पर स्टार कपल ने अपनी दूसरी बेटी के की पहली तस्वीर पूरी दुनिया के साथ शेयर की है. इस शुभ मौके पर दीपिका और रणवीर ने हर किसी का ध्यान खींच लिया है. कपल ने अपनी दूसरी बेटी की पहली तस्वीर शेयर करने के साथ ही उसका नाम भी दुनिया को बता दिया है.

कपल ने नन्ही परी का नाम 'देवी पादुकोण सिंह' रखा है. देवी नाम सुनने में जितना खूबसूरत है इसका अर्थ उतना ही आध्यात्मिक भी है. खास बात ये है कि इस खूबसूरत फैमिली फोटो में दीपिका, रणवीर, उनकी बड़ी बेटी दुआ और छोटी बेटी देवी चारों गोल्डन और आइवरी रंग के एथनिक आउटफिट्स में नजर आ रहे हैं. चारों का पहला फैमिली फोटो देखते ही बन रहा है. चलिए जानते हैं कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की छोटी बेटी देवी के नाम का मतलब क्या है.

Advertisement

दुआ की छोटी बहन देवी की पहली झलक, फैमिली फोटो ने जीता दिल
दीपिका और रणवीर ने अपनी इस खास तस्वीर के जरिए परिवार की खुशियों को फैंस के साथ शेयर किया है. तस्वीर में दीपिका अपनी नन्ही बेटी देवी को गोद में लिए नजर आ रही हैं. वहीं, बड़ी बेटी दुआ अपनी छोटी बहन को प्यार से किस करती दिख रही है. अपनी दोनों राजकुमारियों को देखकर रणवीर भी खुलकर मुस्कुराते दिख रहे हैं.

तस्वीर में परिवार का प्यार तो दिख ही रहा है, साथ ही चारों के मैचिंग एथनिक लुक ने भी सबका ध्यान खींचा है. गोल्डन कलर के कपड़ों में पूरा परिवार बेहद खूबसूरत लग रहा है. दीपिका और रणवीर ने तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में 'Of Love & Abundance' लिखा है, जिसका मतलब है प्यार और ढेर सारी खुशियां. 

क्या है देवी नाम का मतलब? आध्यात्मिकता से जुड़ा है अर्थ
दीपिका और रणवीर ने अपनी छोटी बेटी का नाम देवी रखा है. भारतीय संस्कृति में इस नाम का खास महत्व है. देवी का मतलब मां दुर्गा या ईश्वर की शक्ति से जुड़ा है. ये नाम शक्ति, अच्छाई और सकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है.

नवरात्रि और दशहरे के मौके पर इस नाम की ऐलान ने तस्वीर को और भी खास बना दिया है. इन त्योहारों में मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों और शक्ति की पूजा की जाती है. ऐसे में देवी नाम का आध्यात्मिक जुड़ाव लोगों का ध्यान खींच रहा है.

Advertisement

वहीं, कपल की बड़ी बेटी का नाम दुआ है, जिसका अर्थ प्रार्थना या ईश्वर से मांगी गई मुराद होता है. दुआ और देवी, दोनों नाम छोटे, खूबसूरत और अर्थपूर्ण हैं. दोनों नामों में एक भावनात्मक और आध्यात्मिक जुड़ाव भी नजर आता है.

हाउस ऑफ मसाबा के आउटफिट्स में दिखा परिवार का रॉयल अंदाज
दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, दुआ और देवी चारों डिजाइनर ब्रांड हाउस ऑफ मसाबा के आउटफिट्स में नजर आ रहे हैं. सभी के कपड़ों में पीच, आइवरी और गोल्डन कलर्स का खूबसूरत कॉम्बिनेशन देखने को मिला, जो उनके लुक को खास बना रहा है.

दीपिका का जरदोजी वर्क वाला कुर्ता सेट
दीपिका पादुकोण ने इस खास फैमिली फोटो के लिए 'नूर बन गए' कुर्ता सेट पहना है. इस पीच कलर के आउटफिट पर पैचवर्क और जरदोजी की हाथ से बारीक कढ़ाई की गई है. इसके साथ उन्होंने पीच रंग का क्रश्ड टिश्यू दुपट्टा कैरी किया है, जिस पर खूबसूरत बॉर्डर बना है. उनका ये एथनिक लुक काफी खूबसूरत लग रहा है.

रणवीर सिंह का आइवरी सिल्क कुर्ता
रणवीर सिंह ने आइवरी कलर का सिल्क कुर्ता सेट पहना है. हल्के रंग के इस आउटफिट में उनका लुक काफी क्लासी नजर आ रहा है. उनका कुर्ता दीपिका के पीच रंग के आउटफिट के साथ अच्छी तरह मैच कर रहा है.

Advertisement


पीच कुर्ता सेट में प्यारी लगी दुआ
दीपिका और रणवीर की बड़ी बेटी दुआ ने पीच रंग का टिश्यू और सिल्क कुर्ता सेट पहना है. उसका ये आउटफिट भी हाउस ऑफ मसाबा का है. लाइट कलर के इस प्यारे से एथनिक लुक में दुआ अपनी छोटी बहन के साथ फैमिली फोटो को और खूबसूरत बना रही है. वो जिस तरह अपनी छोटी बहन देवी पर प्यार लुटा रही है वो देखने लायक है.

नन्ही देवी को टिश्यू स्वैडल में लपेटा
दीपिका और रणवीर की छोटी बेटी देवी को खास टिश्यू स्वैडल में लपेटा गया है. इसमें मुलायम मल लाइनिंग दी गई है, ताकि बच्ची को आराम मिले. इसके अलावा स्वैडल पर कढ़ाई से बने दिल की शेप के टैसल्स भी लगे हैं. देवी का ये खास लुक सभी के साथ खूबसूरती से मैच कर रहा है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »