Ragi Pizza Recipe: पिज्जा का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है. लेकिन कई बार लोग यह सोचकर पिज्जा खाने से पीछे हट जाते हैं कि यह मैदा से बना होता है और अनहेल्दी होता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप घर पर थोड़ी-सी मेहनत से हेल्दी और टेस्टी पिज्जा बना सकते हैं. उन्हीं में से एक है रागी पिज्जा. यह खाने में टेस्टी होने के साथ-साथ हेल्दी होता है और इसे बनाना भी काफी आसान है.
रागी में कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन भरपूर मात्रा में होते हैं, जिससे शरीर को एनर्जी मिलती है. यह ग्लूटेन-फ्री होता है, इसलिए जिन लोगों को ग्लूटेन से परेशानी होती है, उनके लिए भी यह बेहतर ऑप्शन है. रागी में आयरन भरपूर मात्रा में होता है जो खून की कमी यानी एनीमिया से लड़ने में मदद करता है. इसके अलावा रागी में विटामिन D भी पाया जाता है जो शरीर के लिए जरूरी होता है. आइए जानते हैं कि घर पर रागी के आटे से हेल्दी और टेस्टी पिज्जा कैसे बना सकते हैं और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है.
2 कप रागी का आटा
1 कप गाजर (कटी हुई)
1 कप चेडर चीज
1 बड़ा चम्मच रिफाइंड तेल
ओरेगेनो जरूरत अनुसार
काली मिर्च जरूरत अनुसार
1 कप मशरूम (कटे हुए)
चिली फ्लेक्स जरूरत अनुसार
7 बेसिल के पत्ते
2 बेबी प्याज (कटे हुए)
1 चुटकी नमक
1/2 कप पानी
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क