Pyaz Paratha Recipe: गर्मियों में समझ नहीं आ रहा क्या बनाएं? सिर्फ आटे और प्याज से मिनटों में तैयार करें यह क्रिस्पी पराठा

Pyaz Paratha Recipe: अगर आप रोज-रोज एक जैसा नाश्ता खाकर बोर हो गए हैं और कुछ टेस्टी, आसान और झटपट बनने वाली डिश ट्राई करना चाहते हैं तो प्याज का पराठा आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. आज हम आपको घर पर आसानी से स्टफ्ड प्याज का पराठा बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे.

Advertisement
प्याज पराठा का स्वाद है लाजवाब (Photo-ITG) प्याज पराठा का स्वाद है लाजवाब (Photo-ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 06 जून 2026,
  • अपडेटेड 7:10 AM IST

Pyaz Paratha Recipe: भारतीय घरों में नाश्ते में पराठा सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले डिशों में से एक माना जाता है. वैसे तो आपने आलू, गोभी और पनीर के पराठे कई बार खाए होंगे लेकिन गरमा-गरम प्याज के पराठे की बात ही कुछ और होती है. गर्मियों के मौसम में जब समझ न आए कि नाश्ते या खाने में क्या खास बनाया जाए, या अचानक घर में सब्जी खत्म हो जाए तो सिर्फ गेहूं के आटे और किचन में मौजूद प्याज से बेहद लाजवाब पराठा तैयार किया जा सकता है. 

Advertisement

आज हम आपको घर पर स्टफिंग वाला प्याज पराठा बनाना बताएंगे, जिसे आप बिना फटे आसानी से घर पर बना सकते हैं.बाहर से कुरकुरा और अंदर से मसालेदार प्याज की स्टफिंग से भरा यह पराठा ठंडी दही, तीखी हरी चटनी या आम के अचार के साथ खाने में बेहद टेस्टी लगता है.

इंग्रेडिएंट्स (ingredients)

2 कप गेहूं का आटा
1 कप बारीक कटा हुआ प्याज
1 छोटा चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट
1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
2 बड़े चम्मच बारीक कटा हरा धनिया
1/4 छोटा चम्मच जीरा पाउडर
1/2 छोटा चम्मच अमचूर पाउडर
1/4 छोटा चम्मच गरम मसाला
1/4 छोटा चम्मच अजवाइन
1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
तेल आवश्यकता अनुसार
नमक स्वादानुसार

प्याज का पराठा कैसे बनाएं?

  1. प्याज का पराठा बनाने के लिए सबसे पहले प्याज को बारीक काट लें. 
  2. अब एक बड़े बाउल में गेहूं का आटा निकाल लें. इसमें थोड़ा नमक और 1 छोटा चम्मच तेल डालकर अच्छी तरह मिला लें. फिर थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए नरम और चिकना आटा गूंथ लें. आटे को गीले सूती कपड़े से ढककर 20-25 मिनट के लिए अलग रख दें.
  3. इस बीच एक कड़ाही में थोड़ा-सा तेल गर्म करें. तेल गर्म होने पर उसमें बारीक कटा प्याज डालकर लगभग 1 मिनट तक भून लें. फिर अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें और कुछ सेकंड तक पकाएं. 
  4. जब प्याज हल्का गुलाबी हो जाए, तब गैस बंद कर दें. अब इसमें लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, जीरा पाउडर, अमचूर पाउडर, गरम मसाला, अजवाइन, हरा धनिया और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें. पराठे की स्टफिंग तैयार है.
  5. अब तैयार आटे को एक बार फिर हल्का-सा गूंथ लें और इसकी बराबर आकार की लोइयां बना लें. एक लोई लेकर उसे हल्का-सा बेलें. इसके बीच में प्याज की स्टफिंग रखें और किनारों को चारों तरफ से बंद करके फिर से गोल आकार दें. इसके बाद हल्के हाथों से पराठा बेल लें.
  6. एक नॉन-स्टिक तवा या पैन मीडियम गैस पर गर्म करें. तवा गर्म होने पर थोड़ा-सा तेल लगाएं और बेला हुआ पराठा उस पर डाल दें. कुछ देर बाद पराठे को पलट दें और दूसरी तरफ भी तेल लगाकर सेंकें. पराठे को दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक अच्छी तरह सेंक लें.
  7. तैयार पराठे को प्लेट में निकाल लें. इसी तरह बाकी लोइयों से भी पराठे तैयार कर लें. गरमा-गरम प्याज के पराठे को दही, अचार, चटनी या सॉस के साथ परोसें.
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »