Nainital Style Jhilli Recipe: उत्तराखंड की पहाड़ियों में बारिश का मौसम आते ही एक ऐसी खुशबू हवा में घुल जाती है, जो हर पहाड़ी परिवार को बचपन की यादों में ले जाती है. बारिश के मौसम में भुट्टा खाने का अपना ही एक अलग मजा होता है और नैनीताल जाने वाले रास्ते में मिलने वाली पहाड़ी झिल्ली का तो कोई तोड़ ही नहीं. देश के हर कोने से लोग नैनीताल और वहां के आसपास के इलाकों में घूमने जाते हैं और रास्ते में जो झिल्ली खा लेता है, वो फिर भूट्टे की हर रेसिपी को भूल जाता है.
यहां भुट्टा सिर्फ एक स्नैक नहीं, बल्कि पहाड़ की संस्कृति, सादगी और पारंपरिक स्वाद का हिस्सा है. खास बात यह है कि उत्तराखंड में भुट्टे को कई जगह झिल्ली या छल्ली कहा जाता है और इसे बनाने का तरीका भी मैदानी इलाकों से बिल्कुल अलग होता है.
इसका स्वाद इतना लाजवाब होता है कि एक बार खाने के बाद लोग इसे बार-बार बनाना चाहते हैं. अगर आप भी मानसून में कुछ नया और देसी स्वाद चखना चाहते हैं, तो उत्तराखंड की पारंपरिक झिल्ली की यह आसान रेसिपी अपने घर पर ईवनिंग स्नैक्स में जरूर ट्राई करें.
झिल्ली बनाने के लिए सामग्री
ऐसे बनाएं उत्तराखंडी झिल्ली
परोसने का तरीका
गरमा-गरम उत्तराखंडी झिल्ली को इसे भांग की चटनी, हरी धनिया की चटनी भी खा सकते हैं. इसका देसी पहाड़ी स्वाद मानसून के मौसम को और भी यादगार बना देता है.
प्रो टिप
अगर आपके पास जाखिया नहीं है, तो जीरे का इस्तेमाल किया जा सकता है. हालांकि, जाखिया का तड़का इस रेसिपी को असली उत्तराखंडी स्वाद देता है. ताजा और मीठे भुट्टों से बनी झिल्ली का स्वाद सबसे बेहतरीन होता है.
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क