Moong Dal Paratha Recipe: नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर मूंग दाल पराठा, स्वाद ऐसा कि हर कोई पूछेगा रेसिपी

अब तक आपने कई तरह के पराठे खाए होंगे लेकिन क्या कभी मूंग दाल का टेस्टी पराठा ट्राई किया है. आज हम आपको प्रोटीन और फाइबर से भरपूर यह पराठा खाने में टेस्टी होने के साथ-साथ काफी हेल्दी भी होता है. आज हम आपको मूंग दाल पराठा बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे.

Advertisement
सुबह की शुरुआत करें सुपर टेस्टी मूंग दाल पराठे के साथ (Photo-ITG) सुबह की शुरुआत करें सुपर टेस्टी मूंग दाल पराठे के साथ (Photo-ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 14 जून 2026,
  • अपडेटेड 7:20 AM IST

Moong Dal Paratha Recipe: मूंग दाल सेहत के लिए काफी फायदेमंद मानी जाती हैं. आमतौर पर लोग मूंग दाल की खिचड़ी, चीला या दाल बनाकर खाते हैं लेकिन क्या आपने कभी मूंग दाल का पराठा ट्राई किया है. गेहूं के आटे, मूंग दाल और हल्के मसालों से तैयार यह पराठा टेस्टी होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है.

Advertisement

अगर आप नाश्ते में कुछ हेल्दी, पेट भरने वाला और टेस्टी बनाना चाहते हैं तो मूंग दाल पराठा एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. हरी चटनी, दही या रायते के साथ इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है. सबसे अच्छी बात यह है कि इसे बनाने के लिए ज्यादा मेहनत की जरूरत नहीं होती और घर में मौजूद सामानों से आसानी से यह हेल्दी और टेस्टी पाराठ आासनी से बनाया जा सकता है. आइए जानते हैं घर पर आसानी से मूंग दाल पराठा कैसे बना सकते हैं और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है?

इंग्रेडिएंट्स (ingredients)

1/2 कप धुली हुई मूंग दाल (छिलका रहित)
1 1/2 कप गेहूं का आटा
1/2 छोटा चम्मच काला नमक
3/4 छोटा चम्मच हींग
2 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
1 बड़ा चम्मच अदरक (कद्दूकस किया हुआ)
1 बड़ा चम्मच धनिया पाउडर
1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
1 बड़ा चम्मच सौंफ
1 बड़ा चम्मच अमचूर पाउडर
3 बड़े चम्मच सरसों का तेल
1 छोटा चम्मच कसूरी मेथी
1/2 छोटा चम्मच नमक
बारीक कटी हुई धनिया पत्ती

मूंग दाल पराठा बनाते कैसे हैं?

  1. मूंग दाल पराठा बनाने के लिए सबसे पहले धुली हुई मूंग दाल को अच्छी तरह साफ करके 4 घंटे के लिए पानी में भिगो दें.
  2. एक बड़े बर्तन में गेहूं का आटा लें. इसमें नमक, काला नमक, हींग, बारीक कटी हरी मिर्च, अदरक और धनिया पत्ती डालकर अच्छी तरह मिला लें.
  3. अब इसमें हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, सौंफ, कसूरी मेथी और अमचूर पाउडर डालें. साथ ही सरसों का तेल भी मिलाकर सभी सामग्री को अच्छे से मिक्स कर लें.
  4. इसके बाद भीगी हुई मूंग दाल का पानी निकाल दें और दाल को आटे के मिश्रण में डालकर अच्छी तरह मिला लें.
  5. अब जरूरत के अनुसार थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए सॉफ्ट आटा गूंद लें. गूंथे हुए आटे को गीले कपड़े से ढककर 15-20 मिनट के लिए रख दें.
  6. तय समय बाद आटे की लोइयां बना लें और उन्हें पराठे के आकार में बेल लें.
  7. मीडियम गैस पर तवा गर्म करें और बेला हुआ पराठा तवे पर डालें. दोनों तरफ हल्का तेल लगाते हुए सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेक लें.
  8. अब आपका गरमागरम मूंग दाल पराठा तैयार है. इसे हरी चटनी, दही, रायता या सॉस के साथ परोसें.
     
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »