Masala Missi Roti Recipe: वीकेंड पर ट्राई करें मसाला मिस्सी रोटी, स्वाद में लाजवाब और बनाना है आसान

Masala Missi Roti Recipe: अगर आप रोजाना की नॉर्मल रोटियों से कुछ अलग और टेस्टी ट्राई करना चाहते हैं तो मसाला मिस्सी रोटी आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है. आज हम आपको घर पर आसानी से मसाला मिस्सी रोटी बनाने की रेसिपी बताएंगे. इसका स्वाद इतना लाजवाब होगा कि एक बार खाने के आप इसे बार-बार बनाना पसंद करेंगे.

Advertisement
मसाला मिस्सी रोटी का स्वाद है लाजवाब (Photo-ITG) मसाला मिस्सी रोटी का स्वाद है लाजवाब (Photo-ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 31 मई 2026,
  • अपडेटेड 3:27 PM IST

Masala Missi Roti Recipe: अगर आप रोज के खाने से हटकर अपने लंच या डिनर को कुछ स्पेशल बनाना चाहते हैं तो मसाला मिस्सी रोटी आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है. बेसन, मसालों और हरी मिर्च के स्वाद से बनी यह रोटी खाने में बेहद टेस्टी लगती है. इसे आप दाल, रायता या किसी भी सब्जी के साथ गर्मागर्म खा सकते हैं.

Advertisement

सबसे अच्छी बात यह है कि इसे बेहद कम समय में घर पर आसानी से बना सकते हैं. इसका स्वाद इतना लाजवाब होगा कि बच्चे से लेकर बड़ों तक सभी इसे मांग-मांगकर खाएंगे. आज हम आपको घर पर बिना तंदूर के तवे पर मसाला मिस्सी रोटी बनाना बताएंगे, जिसे आप घर में किसी खास मौके पर आराम से बनाकर खा सकते हैं.

मसाला मिस्सी रोटी बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है?

1 कप बेसन
बेसन- एक कप
1/2 कप गेहूं का आटा
1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
3-4 हरी मिर्च
1 छोटा चम्मच पिसा जीरा
1 छोटा चम्मच हल्दी
थोड़ा सा हरा धनिया
नमक स्वादानुसार
बारीक कटा प्याज (ऑप्शनल)

मसाला मिस्सी रोटी कैसे बनाते हैं?

  1. मसाला मिस्सी रोटी बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बर्तन में गेहूं का आटा और बेसन डालकर अच्छी तरह मिला लें.
  2. अब इसमें नमक, हल्दी, बारीक कटा हरा धनिया, प्याज और हरी मिर्च डालें और सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें.
  3. इसके बाद थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए सॉफ्ट आटा गूंथ लें. फिर आटे को 10-15 मिनट के लिए ढककर रख दें, ताकि यह अच्छी तरह सेट हो जाए.
  4. अब आटे की छोटी-छोटी लोइयां बना लें. हाथों पर थोड़ा तेल या पानी लगाकर लोई को गोल करें और बेलन की मदद से रोटी बेल लें.
  5. इसके बाद तवा गैस पर गर्म होने के लिए रखें. तवा गर्म हो जाए तो उस पर बेली हुई रोटी डालें और दोनों तरफ से अच्छी तरह सेंक लें. चाहें तो थोड़ा घी या तेल लगाकर भी सेक सकते हैं.
  6. अब आपका टेस्टी मसाला मिस्सी रोटी तैयार है. इसे ऊपर से देसी घी लगाकर दाल, रायता या पनीर की सब्जी के साथ परोसें.
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »