Kadhi Pakoda Recipe: गर्मियों के मौसम में ऐसे खाने की जरूरत होती है जो आसानी से पच जाए और शरीर को ठंडा रखने में भी मदद करे. ऐसे में कढ़ी पकौड़ा एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. दही से बनी कढ़ी शरीर को ठंडक देती है और डाइजेशन के लिए भी फायदेमंद होती है. अगर आप गर्मियों में कुछ हेल्दी, टेस्टी और हल्का बनाना चाहते हैं तो इससे बेहतर शायद ही कुछ हो सकता है.
दही में मौजूद प्रोबायोटिक्स डाइजेशन के लिए अच्छे होते हैं, वहीं बेसन में प्रोटीन होता है. हल्के पकौड़ों के साथ बनी कढ़ी खाने में टेस्टी लगती है और पेट के लिए ज्यादा भारी भी नहीं होती.
इंग्रेडिएंट्स (ingredients)
1 कप गाढ़ा दही
2 चम्मच बेसन
3 कप पानी
½ चम्मच हल्दी पाउडर
1 चम्मच जीरा
1 चम्मच कद्दूकस किया हुआ अदरक
½ कप बेसन का घोल (पकोड़े बनाने के लिए)
1 बड़ा चम्मच कटा हरा धनिया
1 बड़ा चम्मच तेल
स्वादानुसार नमक
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क