Leftover Pickle Masala Recipes: अचार का बचा मसाला फेंकने की न करें गलती, साधारण खाने को बना देगा चटपटा! मिनटों में तैयार करें ये 5 लाजवाब डिशेज

Leftover Pickle Masala Recipes: क्या आपकी रसोई में भी अचार खत्म होने के बाद मसाला बच जाता है? इसे फेंकने के बजाय स्मार्ट तरीके से इस्तेमाल करें. आप इसकी मदद से पनीर-मठरी जैसी चटपटी रेसिपीज बना सकते हैं. ये आपके साधारण खाने को भी चटपटा और खास बना सकता है.

Advertisement
अचार के बचे हुए मसाले से आप पनीर टिक्का से लेकर अचारी मठरी तक बना सकते हैं. (Photo: ITG) अचार के बचे हुए मसाले से आप पनीर टिक्का से लेकर अचारी मठरी तक बना सकते हैं. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 06 मई 2026,
  • अपडेटेड 8:26 PM IST

Leftover Pickle Masala Recipes: घर में अचार खत्म हो जाता है तो लोगों को लगता है कि अब उनके खाने का चटपटा स्वाद छिन जाएगा. हालांकि, ऐसा बिल्कुल नहीं होता है क्योंकि बेशक अचार खत्म हो गया हो, लेकिन जार के नीचे चिपका हुआ मसाला अभी भी बचा है. ये स्थिति लगभग हर घर की रसोई में देखने को मिलता है. अक्सर लोग इसे फेंक देते हैं, जबकि असल में यही मसाला सबसे ज्यादा स्वादिष्ट होता है. इसमें तेल, मसाले और खटास का ऐसा परफेक्ट कॉम्बिनेशन होता है जो किसी भी साधारण डिश को झट से खास बना सकता है. ऐसे में अगर हम कहें कि ये अचार का बचा हुआ मसाला किसी भी बोरिंग डिश को मसालेदार और स्वादिष्ट बनाने वाला मैजिक इंग्रेडिएंट है तो गलत नहीं होगा.

Advertisement

सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर बताती हैं कि अगर इस बचे मसाले को समझदारी से इस्तेमाल किया जाए, तो आप इससे बहुत सारी मजेदार डिश बना सकते हैं. आज हम आपको अचार के बचे हुए मसाले से 5 आसान और टेस्टी रेसिपीज बनाना सिखाने वाले हैं.

1. अचारी मठरी: अगर आपको मठरी खाना पसंद है तो आप उसे अचारी ट्विस्ट दे सकते हैं. अचारी फ्लेवर देकर आप इसे और ज्यादा टेस्टी बना सकते हैं. इसके लिए आटे में बचा हुआ अचार मसाला, अजवाइन और थोड़ा नमक मिलाकर आटा गूंथ लें. फिर छोटी-छोटी मठरी बनाकर डीप फ्राई कर लें. इसका खट्टा-तीखा स्वाद चाय के साथ बेहतरीन लगता है और हर बाइट में अलग मजा देता है.

2. अचारी चिकन: अगर आप नॉन-वेज खाने के शौकीन हैं, तो अचारी चिकन जरूर ट्राई करें. चिकन की ग्रेवी बनाते समय उसमें 1–2 चम्मच अचार का मसाला डालें और अच्छी तरह पकाएं. इससे फ्लेवर पूरी तरह मिक्स हो जाएगा. इससे आपकी सादी चिकन करी भी खट्टी-तीखी और ज्यादा स्वादिष्ट बन जाती है.

Advertisement

3. अचारी पूड़ी: पूड़ी को थोड़ा ट्विस्ट देने के लिए आटा गूंथते समय उसमें अचार का मसाला और थोड़ा तेल मिला सकते हैं. इससे आटा सॉफ्ट होगा और स्वाद भी बढ़ेगा. इसके बाद पूड़ियां बेलकर तल लें. ये पूड़ियां बिना किसी सब्जी के भी मजेदार लगती हैं और सफर या स्नैक के लिए परफेक्ट हैं.

4. अचारी पनीर टिक्का: पनीर टिक्का में भी आप अचारी स्वाद जोड़कर उसका फ्लेवर बढ़ा सकते हैं. इसके लिए दही, मसाले और अचार का मसाला मिलाकर मैरिनेशन तैयार करें. इसमें पनीर को कुछ समय के लिए मेरिनेट करें और फिर तंदूर या पैन में सेक लें. इस तरीके से बना टिक्का बाहर जैसा स्मोकी और चटपटा स्वाद देता है, जो हर किसी को पसंद आएगा.

5. अचारी राइस: अगर आपके पास बचे हुए चावल रखे हैं, तो उससे झटपट अचारी राइस बनाया जा सकता है. पैन में थोड़ा तेल गर्म करके उसमें अचार का मसाला डालें और हल्का भूनें. फिर चावल डालकर अच्छी तरह मिक्स करें. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement