Chana Dal Puri Recipe: लंच में बनाकर खाएं यूपी-बिहार की फेमस चना दाल पूरी, स्वाद में लाजवाब, बनाने में भी बेहद आसान
वीकेंड पर आप इस बार सिंपल पूरी की बजाय यूपी-बिहार की पारंपरिक खस्ता और मसालेदार चना दाल पूरी बना सकते हैं. बाहर से कुरकुरी और अंदर से स्वादिष्ट चने की दाल से भरी यह पूरी वीकेंड नाश्ते या त्योहारों के लिए एकदम परफेक्ट है, इसे आलू की सब्जी या अचार के साथ गरमा-गरम परोसें.
UP-Bihar's Famous Chana Dal Puri Recipe: घरों में नाश्ते में पूरी और आलू की सब्जी यूपी-बिहार में खूब खाई जाती है, लेकिन रोज-रोज सिंपल पूरी खाकर बोर हो जाते हैं और अगर आप भी एक जैसी सिंपल पूरी खाकर पक चुके हैं और कुछ नया खाना चाहते हैं तो आप चना दाल की स्टफ्ड पूरी ट्राई कर सकते हैं. जिसका स्वाद भी अच्छा होता है और इसे बनाने में आपको ज्यादा टाइम भी नहीं लगेगा.
Advertisement
उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल में यह पारंपरिक डिश काफी पसंद की जाती है. बाहर से सुनहरी और कुरकुरी, जबकि अंदर से मसालेदार चना दाल भरी होती है, जो इसका स्वाद कई गुना बढ़ा देती है. इसे आप वीकेंड के नाश्ते, त्योहारों या किसी खास मौके पर भी आसानी से बना सकते हैं. आलू की सब्जी, रायता, अचार या हरी चटनी के साथ इसका स्वाद और भी लाजवाब लगता है.
सबसे पहले भीगी हुई चना दाल को प्रेशर कुकर में 1 कप पानी, थोड़ा नमक और हल्दी डालकर 3-4 सीटी आने तक पकाएं.
ध्यान रखें कि दाल अच्छी तरह पक जाए, लेकिन पूरी तरह गलनी नहीं चाहिए. यदि दाल में पानी बच जाए, तो उसे अच्छी तरह छान लें.
अब मिक्सर में उबली हुई दाल, हरी मिर्च और अदरक डालकर बिना पानी के दरदरा पीस लें. इसके बाद एक कड़ाही में तेल गरम करें और उसमें जीरा व हींग का तड़का लगाएं.
कड़ाही में पिसी हुई दाल डालकर उसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और नमक मिलाएं. मिक्सर को धीमी आंच पर तब तक भूनें, जब तक उसकी सारी नमी खत्म होकर वह भुरभुरा न हो जाए. फिर इसे पूरी तरह ठंडा होने दें.
अब गेहूं के आटे में नमक, अजवाइन और मोयन डालकर मुलायम आटा गूंथ लें. छोटी-छोटी लोइयां बनाएं, उनमें तैयार दाल की स्टफिंग भरें और हल्के हाथों से पूरी बेल लें.
कड़ाही में तेल अच्छी तरह गरम करें और पूरियों को मिडियम आंच पर तलें. कलछी से हल्का दबाते हुए दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक फ्राई करें.
इन चीजों के साथ बढ़ेगा स्वाद!
Advertisement
गरमा-गरम चना दाल की पूरी को आप आलू की मसालेदार सब्जी, बूंदी रायता, हरी चटनी या आम के अचार के साथ परोसें और नाश्ते के लिए यह एकदम परफेक्ट रेसिपी है.
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क