Tomato Chaat Recipe: पापड़ी चाट हुई पुरानी! अब शाम के नाश्ते में बनाएं चटपटी टमाटर चाट, जानें आसान तरीका

शाम की छोटी भूख के लिए चटपटा और हेल्दी खाना चाहते हैं? तो बिना पापड़ी के बनाएं यह स्वादिष्ट नो पापड़ी टमाटर चाट. टमाटर के खट्टे-मीठे स्वाद, उबले आलू-चने, तीखी-मीठी चटनियों और कुरकुरी सेव से सजी यह आसान रेसिपी स्वाद और सेहत का बेहतरीन कॉम्बिनेशन है, इसे आज ही ट्राई करें!

Advertisement
टमाटर की चाट बहुत टेस्टी होती है. (PHOTO:AI) टमाटर की चाट बहुत टेस्टी होती है. (PHOTO:AI)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 09 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 6:28 PM IST

How to Make Tomato Chaat: शाम के समय जब हल्की-हल्की भूख लगती है, तो दिल कुछ ऐसा चाहता है जो चटपटा भी हो और झटपट बन भी जाए. ऐसे में दिमाग में सबसे पहला ख्याल चाट का आता है, जिसे खाते ही मुंह का स्वाद बदल जाता है और पेट भी भर जाता है. बाजारों में कई तरह की चाट मिलती है और लोग उसे आसानी से ही घर पर बना सकते हैं. लेकिन अगर घर में कुरकुरी पापड़ी न हो, तो क्या प्लान कैंसल कर दें? बिल्कुल नहीं!

Advertisement

अब बिना पापड़ी के भी आपकी शाम का स्वाद फीका नहीं होगा. हम आपके लिए लेकर आए हैं बेहद लाजवाब और फटाफट बनने वाली बिना पापड़ी टमाटर चाट. टमाटर का रसीला खट्टा-मीठा स्वाद, भुने मसालों की खुशबू और ऊपर से सेव की वह खास कुरकुराहट यह कॉम्बो इतना परफेक्ट है कि इसके आगे आप रेगुलर पापड़ी चाट का स्वाद भी भूल जाएंगे. तो चलिए, बिना किसी तामझाम के मिनटों में यह हेल्दी और चटपटी चाट तैयार करते हैं. 

टमाटर चाट के लिए सामग्री

  • 3 बड़े टमाटर (कटे हुए)
  • 1 छोटा प्याज (बारीक कटा)
  • 1 हरी मिर्च (बारीक कटी)
  • 2 बड़े चम्मच उबले हुए काले चने या सफेद चने 
  • 2 बड़े चम्मच उबले आलू के छोटे टुकड़े
  • 1 बड़ा चम्मच हरा धनिया (कटा हुआ)
  • 1 छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर
  • ½ छोटा चम्मच काला नमक
  • ½ छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • ½ छोटा चम्मच चाट मसाला
  • 1 छोटा चम्मच नींबू का रस
  • 1 छोटा चम्मच इमली की मीठी चटनी
  • 1 छोटा चम्मच हरी चटनी
  • 2-3 बड़े चम्मच बारीक सेव
  • अनार के दाने (गार्निश के लिए)

टमाटर चाट बनाने का आसान तरीका

Advertisement
  1. एक बड़े बाउल में कटे हुए टमाटर, प्याज, हरी मिर्च, उबले आलू और उबले चने डालें. 
  2. अब इसमें भुना जीरा पाउडर, काला नमक, लाल मिर्च पाउडर और चाट मसाला डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
  3. इसके बाद इमली की मीठी चटनी, हरी चटनी और नींबू का रस डालकर दोबारा मिक्स करें. 
  4. ऊपर से बारीक सेव, अनार के दाने और हरा धनिया डालकर सजाएं. तैयार चाट को तुरंत सर्व करें ताकि सेव कुरकुरी बनी रहे.

स्वाद बढ़ाने के टिप्स

  • चाट में उबली मूंग या अंकुरित दाल मिलाने से यह और हेल्दी बन जाती है.
  • अगर तीखा पसंद है, तो बारीक कटी हरी मिर्च या लाल मिर्च फ्लेक्स डाल सकते हैं.
  • ताजगी के लिए ऊपर से थोड़ा सा पुदीना भी डालें.
  • सर्व करने से ठीक पहले ही सेव डालें, ताकि उसका कुरकुरापन बना रहे.

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »