Jalebi Recipe: 1 कप मैदे से बनाएं छोटी-छोटी कुरकुरी जलेबियां, रेसिपी है बेहद आसान

Jalebi Recipe: चाय के साथ मीठा खाने का मन हो या घर पर अचानक मेहमान आ जाएं तो आप सिर्फ 1 कप मैदे से झटपट छोटी-छोटी कुरकुरी जलेबियां बना सकते हैं. खास बात यह है कि इस आसान रेसिपी के लिए घोल को घंटों फर्मेंट करने की जरूरत नहीं है. आइए जानते हैं घर पर हलवाई जैसी जलेबियां बनाने का आसान तरीका.

Advertisement
कुरकुरी और रसीली जलेबियां (Photo- ITG) कुरकुरी और रसीली जलेबियां (Photo- ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 19 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 9:48 AM IST

Jalebi Recipe: जलेबी ज्यादातर भारतीयों की पसंदीदा मिठाइयों में से एक है. अक्सर लोग जलेबी खाने के लिए हलवाई की दुकान पर जाते हैं लेकिन आप चाहें तो इसे घर पर भी आसानी से बना सकते हैं. आज हम आपको घर पर छोटी-छोटी क्रिस्पी जलेबियां बनाने का आसान तरीका बताएंगे. खास बात यह है कि इन्हें बनाने के लिए घोल को घंटों फर्मेंट करने का इंतजार भी नहीं करना पड़ेगा.

Advertisement

आप इन जलेबियों को सुबह नाश्ते में, शाम की चाय के साथ या किसी खास मौके पर मीठे के तौर पर परोस सकते हैं. ठंडी रबड़ी के साथ इनका स्वाद और भी बढ़ जाता है. तो आइए जानते हैं घर पर छोटी, कुरकुरी और रसीली जलेबियां कैसे बना सकते हैं और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है.

इंग्रेडिएंट्स (Ingredients)

1 कप मैदा

1/4 कप दही

1 छोटी चम्मच बेकिंग पाउडर

1 कप चीनी

1/2 कप पानी

1-2 इलायची

थोड़ा-सा केसर (वैकल्पिक)

थोड़ा-सा ऑरेंज फूड कलर (ऑप्शनल)

घी या तेल, तलने के लिए

छोठी क्रिस्पी जलेबी घर पर कैसे बनाएं?

  1. छोठी क्रिस्पी जलेबी बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में 1 कप चीनी और आधा कप पानी डालकर गर्म करें.  इसमें इलायची और चाहें तो थोड़ा-सा केसर डाल दें.  चीनी घुलने के बाद चाशनी को थोड़ा गाढ़ा होने तक पकाएं.  ध्यान रखें कि इसे एक तार की चाशनी जितना गाढ़ा नहीं करना है.  इसके बाद गैस बंद कर दें. 
  2. अब एक बड़े बाउल में मैदा, दही और बेकिंग पाउडर डालें. इन्हें अच्छी तरह मिलाते हुए थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर घोल तैयार करें.  घोल न तो बहुत पतला होना चाहिए और न ही बहुत गाढ़ा. इसमें गांठें नहीं रहनी चाहिए.  जलेबी बनाने के लिए इस घोल को फेंटकर तैयार करें और इसमें फर्मेंटेशन की जरूरत नहीं है. 
  3. अब घोल में थोड़ा-सा ऑरेंज फूड कलर मिलाएं.  जलेबी बनाने के लिए आप पाइपिंग बैग, जलेबी बनाने वाली बोतल या साफ दूध की थैली का इस्तेमाल कर सकते हैं.  थैली में घोल भरें और उसके कोने पर छोटा-सा कट लगाएं, ताकि छोटी जलेबियां बन सकें. 
  4. एक चौड़ी कड़ाही में थोड़ा-सा घी या तेल गर्म करें.  आंच मध्यम रखें और जलेबी डालते समय इसे धीमा कर दें.  घोल को गोल-गोल घुमाते हुए छोटी जलेबियां बनाएं.  कुछ देर बाद आंच बढ़ाकर इन्हें दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें. 
  5. अब गर्म जलेबियों को तैयार चाशनी में डालें.  इन्हें लगभग 30 सेकंड से 1 मिनट तक चाशनी में रखें और फिर निकालकर जाली पर रख दें. इसी तरह पूरे घोल से जलेबियां तैयार कर लें. 
  6. आपकी छोटी, कुरकुरी और रसीली जलेबियां तैयार हैं.  इन्हें गरमा-गरम सर्व करें या स्वाद बढ़ाने के लिए साथ में ठंडी रबड़ी परोसें. 

इन बातों का रखें ध्यान

  • जलेबियों को कुरकुरा बनाने के लिए घोल की कंसिस्टेंसी सही रखें और तलते समय आंच का ध्यान दें.  
  • चाशनी में बहुत देर तक जलेबियां न छोड़ें, वरना वे नरम हो सकती हैं. 
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »