Poha Pakoda Recipe: पकौड़े कई तरह के होते हैं, जैसे प्याज के पकौड़े, आलू के पकौड़े और गोभी के पकौड़े. लेकिन आप इस बार कुछ अलग और टेस्टी ट्राई करना चाहते हैं तो पोहा पकौड़े बना सकते हैं. पोहा, उबले आलू, प्याज और मसालों से तैयार होने वाले ये पकौड़े बाहर से कुरकुरे और अंदर से नरम होते हैं. इस पकौड़ा का स्वाद हरी चटनी या चाट मसाले के स्वाद और भी बढ़ जाता है. खास बात यह है कि इन्हें आप घर पर बेहद आसानी से बना सकते हैं और इसे बनाने के लिए ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं होती.
शाम की हल्की भूख में चाय के साथ गरमागरम पकौड़ों का स्वाद और भी बढ़ जाता है. अगर आप भी रोज के स्नैक्स से हटकर कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं तो पोहे से बने ये पकौड़े जरूर बनाएं. आइए जानते हैं पोहा पकौड़े कैसे बनाते हैं और इन्हें बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होगी.
इंग्रेडिएंट्स (Ingredients)
1 कप पोहा (मोटा या मीडियम)
1 उबला हुआ आलू (मैश किया हुआ)
1 प्याज (बारीक कटा हुआ)
2 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
1 छोटा चम्मच कद्दूकस किया हुआ अदरक
2 बड़े चम्मच हरा धनिया (बारीक कटा हुआ)
¼ छोटी चम्मच हल्दी
½ छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर
½ छोटी चम्मच गरम मसाला
1 छोटी चम्मच नींबू का रस या आमचूर पाउडर
स्वादानुसार नमक
2 बड़े चम्मच बेसन
1 बड़ा चम्मच चावल का आटा (ऑप्शनल)
तलने के लिए तेल
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क