Paneer Jalebi Recipe: मैदे की जलेबी तो बहुत खाई होगी, अब ट्राई करें टेस्टी पनीर जलेबी, रेसिपी है आसान

Paneer Jalebi Recipe: अगर आप मीठे में कुछ अलग और टेस्टी ट्राई करना चाहते हैं तो पनीर जलेबी बना सकते हैं. छेना, मैदा, सूजी और खोया से तैयार यह जलेबी चाशनी में डुबोकर बनाई जाती है, जिसका स्वाद काफी लाजवाब होता है.

Advertisement
पनीर की क्रिस्पी जलेबी (Photo- ITG) पनीर की क्रिस्पी जलेबी (Photo- ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 04 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 3:02 PM IST

Paneer Jalebi Recipe: जलेबी का नाम सुनते ही मुंह में मिठास घुलने लगती है. आमतौर पर आपने मैदे से बनी जलेबी खाई होगी लेकिन क्या आपने कभी पनीर जलेबी ट्राई की है. पनीर से बनी यह जलेबी स्वाद में काफी अलग और टेस्टी होती है. इसे चाशनी में डुबोकर तैयार किया जाता है और ऊपर से कटे हुए मेवों से गार्निश किया जाता है. अगर आपको मीठा खाना पसंद है तो पनीर जलेबी आपके लिए एक बढ़िया ऑप्शन हो सकती है.

Advertisement

पनीर जलेबी उत्तर भारत के कई हिस्सों में पसंद की जाती है. इसे आप घर पर भी आसानी से बना सकते हैं. आइए जानते हैं पनीर जलेबी घर पर आसानी से कैसे बना सकते हैं और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होगी.

इंग्रेडिएंट्स (Ingredients)
1 कप छेना
200 ग्राम मैदा
50 ग्राम सूजी
100 ग्राम खोया
5 ग्राम हरी इलायची
1 लीटर चीनी की चाशनी
घी या तेल, तलने के लिए
मिक्स मेवे, गार्निश के लिए

पनीर जलेबी कैसे बनाएं?

  1. सबसे पहले एक बड़े बाउल में छेना, मैदा, सूजी, खोया और हरी इलायची डालकर अच्छी तरह मिला लें. अब इसमें जरूरत के हिसाब से थोड़ा पानी डालकर गाढ़ा घोल तैयार करें. ध्यान रखें कि बैटर न ज्यादा पतला हो और न ही बहुत ज्यादा गाढ़ा.
  2. इसके बाद बैटर को कुछ देर अच्छी तरह फेंटें, ताकि यह स्मूद हो जाए और इसमें कोई गांठ न रहे. अब जलेबी तलने के लिए कड़ाही में घी या तेल गर्म करें.
  3. तैयार बैटर को एक सॉस बॉटल या जलेबी बनाने वाली बोतल में भर लें. अब गर्म तेल या घी में गोल-गोल आकार में जलेबी डालें और इन्हें दोनों तरफ से सुनहरा और क्रिस्पी होने तक तलें.
  4. जलेबियों को कड़ाही से निकालकर सीधे गर्म चीनी की चाशनी में डाल दें. इन्हें कुछ देर चाशनी में डूबा रहने दें, ताकि जलेबी अच्छी तरह मीठी हो जाए. इसके बाद पनीर जलेबी को प्लेट में निकालें और ऊपर से कटे हुए मेवों से सजाकर गरमा-गरम सर्व करें.
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »