Paneer Jalebi Recipe: जलेबी का नाम सुनते ही मुंह में मिठास घुलने लगती है. आमतौर पर आपने मैदे से बनी जलेबी खाई होगी लेकिन क्या आपने कभी पनीर जलेबी ट्राई की है. पनीर से बनी यह जलेबी स्वाद में काफी अलग और टेस्टी होती है. इसे चाशनी में डुबोकर तैयार किया जाता है और ऊपर से कटे हुए मेवों से गार्निश किया जाता है. अगर आपको मीठा खाना पसंद है तो पनीर जलेबी आपके लिए एक बढ़िया ऑप्शन हो सकती है.
पनीर जलेबी उत्तर भारत के कई हिस्सों में पसंद की जाती है. इसे आप घर पर भी आसानी से बना सकते हैं. आइए जानते हैं पनीर जलेबी घर पर आसानी से कैसे बना सकते हैं और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होगी.
इंग्रेडिएंट्स (Ingredients)
1 कप छेना
200 ग्राम मैदा
50 ग्राम सूजी
100 ग्राम खोया
5 ग्राम हरी इलायची
1 लीटर चीनी की चाशनी
घी या तेल, तलने के लिए
मिक्स मेवे, गार्निश के लिए
पनीर जलेबी कैसे बनाएं?
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क