Paan Mukhwas Recipe: भारतीय घरों में खाना खाने के बाद कुछ मीठा और टेस्टी खाने को मिल जाए तो खाने का मजा दोगुना हो जाता है. ऐसे में कई लोग सौंफ, मिश्री या मुखवास खाना पसंद करते हैं. अगर आपको पान का स्वाद पसंद है, तो आप घर पर ही 10 मिनट में पान मुखवास तैयार कर सकते हैं.
इसकी खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए न तो गैस जलाने की जरूरत है और न ही ज्यादा मेहनत करने की. इसके लिए सिर्फ पान के पत्ते, सौंफ, धना दाल, सूखा नारियल और कुछ दूसरी चीजों की जरूरत होती है. आइए जानते हैं पान मुखवास बनाने का आसान तरीका.
पान मुखवास बनाने के लिए सामग्री
पान मुखवास बनाने का तरीका
खाने के बाद करें सर्व
पान मुखवास को आप खाने के बाद मेहमानों के सामने परोस सकते हैं, मुखवास मुंह का स्वाद भी बढ़ा देता है.
पान मुखवास को स्टोर करने का सही तरीका
फ्रेश पान के पत्ते और गुलकंद से मुखवास को तैयार किया जाता है और इसलिए लंबे समय तक इसको बाहर रखना सही नहीं होता है. इसलिए इसको आप किसी साफ और एयरटाइट डिब्बे में भरकर फ्रिज में स्टोर करके रख सकते हैं. हालांकि इसको 3 से 5 दिनों के अंदर खत्म करना सही रहेगा. वरना यह खराब हो सकता है और इसको खुले में रखने की गलती बिल्कुल ना करें.
प्रो टिप: मुखवास बनाने के लिए इस बात का ध्यान रखें कि पान के पत्तों को काटने से पहले अच्छी तरह से सुखा लें. इससे मुखवास में एक्स्ट्रा नमी भी कम होगी औ इसका स्वाद भी कई गुना बढ़ जाएगा, पान के पत्तों को डाइजेशन के लिए सही माना जाता है, इसलिए खाने के बाद मुखवास के सेवन से डाइजेशन में भी मदद मिलती है.
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क