Nellikai Rasam Recipe: सर्दी-जुकाम के मौसम में अपनी डाइट का खास ख्याल रखना जरूरी होता है. ऐसे में खाने में ऐसी चीजें शामिल कर सकते हैं जो स्वाद के साथ पोषण भी दें. आंवला ऐसा ही एक फल है, जिसमें विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं. आमतौर पर लोग आंवले का इस्तेमाल अचार, चटनी, मुरब्बा या जूस बनाने के लिए करते हैं लेकिन क्या आपने कभी आंवले से बना साउथ इंडियन रसम ट्राई किया है. इसे निलिकाई रसम (Nellikai Rasam) कहते हैं.
यह एक तरह का पतला, मसालेदार सूप होता है, जिसे चावल के साथ खाया जाता है. इसमें आंवले के अलावा टमाटर, इमली, करी पत्ता और कई मसाले डाले जाते हैं. आइए जानते हैं घर पर आंवला रसम कैसे बना सकते हैं और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है.
इंग्रेडिएंट्स (Ingredients)
आंवला पकाने के लिए
6 आंवले
एक चौथाई छोटी चम्मच हल्दी पाउडर
नमक स्वादानुसार
रसम बनाने के लिए
एक चौथाई कप पकी हुई अरहर की दाल
1 बड़ा चम्मच घी
1 छोटी चम्मच राई
एक चुटकी हींग
करी पत्ते की 1 टहनी
1 इंच अदरक, बारीक कटा हुआ
4 लहसुन की कलियां, कुचली हुई
1 हरी मिर्च, बीच से कटी हुई
4 टमाटर, प्यूरी बनाए हुए
आधा कप इमली का पानी
1 बड़ा चम्मच धनिया पाउडर
1 छोटी चम्मच जीरा पाउडर
आधा छोटी चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
1 छोटी चम्मच चीनी
नमक स्वादानुसार
हरा धनिया, बारीक कटा हुआ
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क