Namkeen Sevai Recipe: नाश्ते में हर दिन पोहा-उपमा से हो गए हैं बोर? झटपट बनाएं टेस्टी नमकीन सेवई, सबको आएगी पसंद

Namkeen Sevai Recipe: अगर आप रोज एक जैसा नाश्ता करके बोर हो गए हैं तो इस बार घर पर टेस्टी और झटपट बनने वाली नमकीन सेवई ट्राई कर सकते हैं. आज हम आपको इसे बनाने की आसन रेसिपी बताएंगे, जिसे आप सुबह की जल्दबाजी में भी फटाफट बना सकते हैं.

Advertisement
टेस्टी नमकीन सेवई (Photo-ITG) टेस्टी नमकीन सेवई (Photo-ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 25 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 10:01 AM IST

Namkeen Sevai Recipe: सुबह का नाश्ता दिन का सबसे जरूरी खाना होता है. लेकिन आप हर दिन पोहा, उपमा या पराठा खाकर बोर हो गए हैं और नाश्ते में कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं तो नमकीन सेवई बेस्ट ऑप्शन हो सकता है. इसे बनाना काफी आसान है और इसमें आप अपनी पसंद की सब्जियां भी शामिल कर सकते हैं.

सब्जियों और मसालों से तैयार होने वाली ये सेवई टेस्टी होने के साथ-साथ पेट को भी लंबे समय तक भरा रखने में मदद करता है. तो आइए जानते हैं घर पर नमकीन सेवई कैसे बना सकते हैं और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है.

Advertisement

इंग्रेडिएंट्स (ingredients)

2 कप टूटी हुई सेवई
1 बारीक कटा प्याज
1 बारीक कटा आलू
1 बारीक कटा टमाटर
2 बारीक कटी हरी मिर्च
5-6 करी पत्ते
1/2 चम्मच हल्दी पाउडर
1/2 चम्मच जीरा
1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
नमक स्वादानुसार
4 चम्मच तेल
थोड़ा सा सांभर या मैगी मसाला (ऑप्शनल)
नींबू का रस स्वादानुसार

नमकीन सेवई कैसे बनाएं?

  1. नमकीन सेवई बनाने के लिए सबसे पहले सेवई को पैकेट से निकालकर जरूरत के हिसाब से थोड़ा तोड़ लें. अब एक कड़ाही गर्म करें और उसमें सेवई डालकर धीमी-मीडियम आंच पर हल्का सुनहरा होने तक भून लें. सेवई अच्छी तरह भुन जाए तो इसे एक प्लेट में निकालकर अलग रख दें.
  2. अब उसी कड़ाही में तेल डालकर गर्म करें. इसमें जीरा और करी पत्ता डालकर कुछ सेकंड भूनें. इसके बाद इसमें कटा हुआ प्याज, आलू, टमाटर और हरी मिर्च डालकर अच्छी तरह मिलाएं. सब्जियों में हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर कुछ देर पकाएं.
  3. जब सब्जियां हल्की नरम हो जाएं तो इसमें थोड़ा सा सांभर या मैगी मसाला डाल सकते हैं. अब इसमें जरूरत के अनुसार पानी डालकर मसाले को अच्छी तरह पकने दें.
  4. इसके बाद भुनी हुई सेवई कढ़ाही में डालें और सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें. कढ़ाही को ढककर धीमी आंच पर करीब 8-10 मिनट तक पकाएं. सेवई पकते समय इसे बार-बार न चलाएं, वरना सेवई टूटकर चिपचिपी हो सकती है.
  5. सेवई अच्छी तरह पक जाए तो गैस बंद कर दें. ऊपर से थोड़ा नींबू का रस डालकर मिलाएं और गरमा-गरम सर्व करें.
  6. आप चाहें तो नमकीन सेवई में अपनी पसंद की सब्जियां जैसे गाजर, मटर, शिमला मिर्च या बीन्स भी डाल सकते हैं. स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें थोड़े ड्राई फ्रूट्स भी शामिल किए जा सकते हैं. आप चाहे तो तेल की जगह घी का इस्तेमाल कर सकते हैं.
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »