Sprouts Akki Roti Recipe: भारत विविधता का देश है और इसकी झलक यहां के खान-पान में भी देखने को मिलती है, खासकर रोटियों में. आज हम आपको स्प्राउट्स वाली अक्की रोटी बनाने का आसान तरीका बताएंगे. अक्की रोटी कर्नाटक की फेमस रोटी है, जिसे आमतौर पर चावल के आटे से बनाया जाता है. लेकिन इसमें मूंग स्प्राउट्स मिलाकर इसे और पौष्टिक बनाया जा सकता है.
इस रोटी को बनाने के लिए गाजर, नारियल, हरा धनिया और मसालों का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है. इसे बनाना भी काफी आसान है और आप इसे नाश्ते या शाम के स्नैक्स में खा सकते हैं. तो आइए जानते हैं मूंग स्प्राउट्स अक्की रोटी कैसे बनाते हैं और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है.
इंग्रेडिएंट्स (Ingredients)
1 कप मूंग स्प्राउट्स
1/2 कप चावल का आटा
1 गाजर (कद्दूकस की हुई)
¼ कप ताजा नारियल (कद्दूकस किया हुआ)
¼ कप हरा धनिया (बारीक कटा हुआ)
2 हरी मिर्च
½ इंच अदरक
4 लहसुन की कलियां
½ बड़ा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1 बड़ा चम्मच तिल
1 बड़ा चम्मच घी
स्वादानुसार नमक
जरूरत के अनुसार पानी
सेंकने के लिए घी या तेल
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क