Lauki Suji Chilla Recipe: अगर आप हर दिन एक जैसा नाश्ता खाकर बोर हो गए हैं और कुछ नया व टेस्टी ट्राई करना चाहते हैं तो लौकी और सूजी से बना चीला आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है. यह चीला खाने में जितना टेस्टी होता है, उतना ही हेल्दी भी होता है. लौकी में फाइबर और पानी की भरपूर मात्रा पाई जाती है जो डाइजेशन सिस्टम को बेहतर बनाने, शरीर को दिनभर एनर्जेटिक बनाए रखने और ओवरऑल हेल्थ को बेहतर बनाए रखने में मदद करती है.
लौकी, दही और सूजी से बना यह चीला इतना टेस्टी होता है कि जो लोग लौकी देखकर मुंह बनाते हैं वे भी इसे बड़े चाव से खाना पसंद करते हैं. तो आइए जानते हैं कि लौकी और सूजी से टेस्टी चीला कैसे बना सकते हैं और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है.
इंग्रेडिएंट्स (ingredients)
1 कप सूजी
1 कप कद्दूकस की हुई लौकी
3 बड़े चम्मच दही
1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1/2 चम्मच हल्दी पाउडर
1 बारीक कटी हरी मिर्च
1 बड़ा चम्मच बारीक कटा धनिया पत्ता
1/2 चम्मच अजवाइन
तेल जरूरत अनुसार
नमक स्वादानुसार
पानी जरूरत अनुसार
लौकी-सूजी चीला बनाते कैसे हैं?
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क