Lauki and Kuttu Chilla Recipe: साबूदाने की खिचड़ी-वड़े छोड़, इस नवरात्रि ट्राई करें लौकी-कुट्टू का क्रिस्पी चीला, स्वाद है लाजवाब

Lauki and Kuttu Chilla Recipe: नवरात्रि व्रत में साबूदाने की खिचड़ी और वड़े खाकर बोर हो गए हैं तो इस बार लौकी और कुट्टू के आटे से बना चीला ट्राई करें. आज हम आपको इसे बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे, जिससे आप बेहद आसानी से टेस्टी फलाहार तैयार कर सकते हैं.

Advertisement
लौकी-कुट्टू का चीला (Photo-ITG) लौकी-कुट्टू का चीला (Photo-ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 18 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 8:39 AM IST

Lauki and Kuttu Chilla Recipe: नवरात्रि के नौ दिनों में कई लोग मां दुर्गा की पूजा-अर्चना के साथ व्रत भी रखते हैं. इस दौरान खानपान का खास ध्यान रखना पड़ता है. व्रत में अक्सर लोग साबूदाने की खिचड़ी, वड़ा या फल खाते हैं लेकिन रोज एक जैसी चीजें खाने से बोरियत होने लगती है. ऐसे में अगर आप फलाहार में कुछ नया और टेस्टी बनाना चाहते हैं तो लौकी और कुट्टू के आटे से बना चीला ट्राई कर सकते हैं.

Advertisement

यह घर पर आसानी से तैयार हो जाता है और इसे बनाने के लिए बहुत ज्यादा चीजों की जरूरत भी नहीं पड़ती. अगर आप भी इस नवरात्रि रोजाना के फलाहर से हटकर कुछ अलग खाना चाहते हैं तो लौकी-कुट्टू का चीला ट्राई कर सकते हैं. आइए जानते हैं लौकी और कुट्टू का चीला बनाते कैसे हैं और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है.

इंग्रेडिएंट्स (ingredients)

4 बड़े चम्मच कुट्टू का आटा

1 मीडियम साइज की लौकी

स्वादानुसार सेंधा नमक

आधा छोटी चम्मच काली मिर्च पाउडर

चीला सेंकने के लिए घी

जरूरत के अनुसार पानी

लौकी-कुट्टू का चीला बनाएं कैसे?

  1. चीला बनाने के लिए सबसे पहले लौकी को अच्छी तरह छीलकर साफ पानी से धो लें. अब इसे कद्दूकस करके एक बर्तन में रख लें. इसके बाद एक दूसरे बर्तन में कुट्टू का आटा लें और थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर अच्छी तरह मिलाएं. ध्यान रखें कि घोल में गांठें न रहें.
  2. अब इसमें कद्दूकस की हुई लौकी डालकर अच्छी तरह मिला लें. जरूरत के अनुसार थोड़ा पानी मिलाकर घोल तैयार करें. इसकी कंसिस्टेंसी ऐसी होनी चाहिए कि इसे आसानी से तवे पर फैलाया जा सके. इसके बाद इसमें स्वादानुसार सेंधा नमक और काली मिर्च डालकर मिला लें.
  3. अब तवे को गर्म करें और उस पर थोड़ा घी लगाएं. तैयार मिश्रण को तवे पर डालकर गोल आकार में फैला दें. चीले को धीमी या मध्यम आंच पर पकने दें. जब एक तरफ से चीला अच्छी तरह सिक जाए, तो उसे पलटकर दूसरी तरफ से भी सेंक लें.
  4. जब चीला दोनों तरफ से सुनहरा और अच्छी तरह पक जाए तो इसे प्लेट में निकाल लें. इसी तरह बाकी मिश्रण से भी चीले तैयार कर लें.
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »