Kerala Orotti Recipe: रोटी भारतीय खान-पान का अहम हिस्सा है और देश के हर राज्य में इसे अलग-अलग तरीके से बनाया जाता है. कहीं गेहूं की रोटी रोज खाई जाती है तो कहीं मक्के, बाजरे और ज्वार की रोटी पसंद की जाती है. वहीं, महाराष्ट्र और गुजरात में भाकरी भी खूब खाई जाती है. लेकिन क्या आपने कभी चावल के आटे और नारियल से बनी रोटी का स्वाद चखा है. इसे ओरोटी (Orotti) के नाम से जाना जाता है. यह दक्षिण भारत, खासकर केरल में बनाई जाने वाली एक खास तरह की रोटी है. इसे चावल के आटे और कद्दूकस किए हुए नारियल से तैयार किया जाता है.
इसका स्वाद आम रोटियों से थोड़ा अलग होता है. इसे नाश्ते में खाने के साथ-साथ मसालेदार सब्जी के साथ भी परोस सकते हैं. अगर आप रोज एक जैसी रोटी खाकर बोर हो गए हैं तो इस बार केरल स्टाइल ओरोटी ट्राई कर सकते हैं. आइए जानते हैं केरल स्टाइल ओरोटी बनाने कैसे बनती है और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है.
इंग्रेडिएंट्स (ingredients)
2 कप चावल का आटा
1/2 कप कद्दूकस किया हुआ नारियल
आटा गूंथने के लिए पानी
रोटी सेंकने के लिए तेल
नमक स्वादानुसार
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क