How To Make Jeera Masala Sharbat: भीषण गर्मी में तुरंत ठंडक देगा जीरा मसाला शरबत, 1 बार बना लिया तो पूरी गर्मियों नहीं पड़ेगी बाजार की ड्रिंक की जरूरत

How To Make Jeera Masala Sharbat: भीषण गर्मी और लू से बचने के लिए आप आम पन्ना और बाकी ड्रिंक्स के साथ ही जीरा मसाला शरबत भी ट्राई कर सकते हैं. इस होममेड सिरप को आप 6 महीने तक स्टोर कर सकते हैं. ये बनाने में भी बहुत आसान है और पेट को तुरंत ठंडक भी पहुंचा सकता है.

Advertisement
जीरा मसाला शरबत बनाने के लिए आप सिरप बनाकर 6 महीने तक स्टोर कर सकते हैं. (Photo: ITG) जीरा मसाला शरबत बनाने के लिए आप सिरप बनाकर 6 महीने तक स्टोर कर सकते हैं. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 24 मई 2026,
  • अपडेटेड 9:10 PM IST

How To Make Jeera Masala Sharbat: भीषण गर्मी में जब धूप शरीर की सारी एनर्जी खींच लेती है और बार-बार कुछ ठंडा पीने का मन करता है, तब लोगों को देसी ड्रिंक्स की याद आती है. क्योंकि बाजार के पैकेज्ड जूस और कोल्ड ड्रिंक्स कुछ सेकंड की ठंडक तो देते हैं, लेकिन शरीर को अंदरूनी तौर पर ठंडा नहीं कर पाते हैं. ऐसे में चिलचिलाती गर्मी से राहत पाने के लिए लोग आम पन्ना से लेकर लस्सी जैसी चीजें तक पीते हैं. अगर आप इस गर्मी कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं तो घर का बना देसी जीरा कर सकते हैं. ये शरबत गर्मी भगाने के लिए किसी जादू से कम नहीं लगता.

आप घर पर इस शरबत को आसानी से तैयार कर सकते हैं. ये शरीर को ठंडक, पेट को आराम पहुंचाता है, एनर्जी बढ़ाता है और स्वाद में भी जबरदस्त होता है. सोशल मीडिया पर इन दिनों एक खास जीरा मसाला शरबत खूब वायरल हो रहा है, जिसे लोग गर्मियों का सुपर ड्रिंक बता रहे हैं. इसकी सबसे खास बात ये है कि इसका सिरप एक बार बनाकर 6 महीने तक स्टोर किया जा सकता है और फिर मिनटों में 50 गिलास शरबत तैयार हो जाता है.

इंग्रेडिएंट्स:

Advertisement
  • 1 लीटर पानी
  • ताजा पुदीना
  • 4 बड़े चम्मच चीनी
  • थोड़ा सा नींबू का छिलका
  • स्पेशल जीरा मसाला के लिए
  • 1/2 कप जीरा
  • 2 बड़े चम्मच साबुत काली मिर्च
  • 1 बड़ा चम्मच सौंफ
  • 1 छोटा चम्मच काला नमक
  • 1 छोटा चम्मच चाट मसाला
  • 1 छोटा चम्मच सोंठ पाउडर
  • स्वादानुसार नमक


सिरप के लिए

  • 1 कप चीनी
  • 2 कप पानी
  • 1 से 1½ बड़ा चम्मच सफेद सिरका
  • (या 2 नींबू का रस)

शरबत तैयार करने के लिए

  • 4-5 बड़े चम्मच जीरा सिरप
  • ठंडा फ्लेवर वॉटर
  • बर्फ के टुकड़े
  • 1 नींबू का रस
  • भीगे हुए सब्जा सीड्स (ऑप्शनल)

बनाने का तरीका

1. सबसे पहले एक बड़े बर्तन में 1 लीटर पानी लें. इसमें पुदीना, चीनी और थोड़े से नींबू के छिलके डालें. इसे तेज आंच पर उबालें. पानी में उबाल आने के बाद इसे 2 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं. आंच से उतारने के बाद इसे रूम टेंपरेचर पर आने के लिए रख दें और फिर फ्रिज में रख दें.

Advertisement

2. जितने ये फ्रिज में ठंडा हो रहा है उतने एक पैन में जीरा, काली मिर्च और सौंफ को हल्का सा 30 सेकंड तक भून लें. ठंडा होने पर इसमें काला नमक, चाट मसाला, सोंठ पाउडर और नमक डालकर बारीक पीस लें.

3. अब पैन में 1 कप चीनी और 2 कप पानी डालें. चीनी घुलने तक उसे पकाएं. इसके बाद तैयार मसाला डालकर हल्का गाढ़ा होने तक उबालें. जब सिरप थोड़ा चिपचिपा हो जाए तो गैस बंद कर दें और उसमें सफेद सिरका या नींबू का रस मिला दें.

4. सिरप को पूरी तरह ठंडा करके साफ और सूखी कांच की बोतल में भरें. इसे फ्रिज में रखें. ये सिरप 6 महीने तक खराब नहीं होता है.

5. इसके बाद एक बड़े जग में ठंडा फ्लेवर वॉटर डालें. उसमें 4-5 बड़े चम्मच जीरा सिरप डालें. अब बर्फ, नींबू का रस और सब्जा सीड्स मिलाएं. अच्छे से मिक्स करें और ठंडा-ठंडा सर्व करें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement