Hyderabadi Khatti Dal Recipe: जब भी हैदराबादी खाने की बात होती है, सबसे पहले बिरयानी और हलीम का नाम याद आता है. लेकिन क्या जानते हैं कि हैदराबाद की मशहूर खट्टी दाल भी लोगों को खूब पसंद आती है. इमली की हल्की खटास और मसालों का बेहतरीन स्वाद इस दाल को खास बनाता है. इसे अरहर की दाल से तैयार किया जाता है और यह चावल, रोटी या बिरयानी के साथ भी बेहद टेस्टी लगती है. अगर आप रोज-रोज एक जैसी दाल खाकर बोर हो गए हैं तो इस बार घर पर हैदराबादी खट्टी दाल जरूर ट्राई करें. आइए जानते हैं इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है और इसे कैसे बना सकते हैं.
अगर आप रोज-रोज एक जैसी दाल खाकर बोर हो गए हैं तो इस बार घर पर हैदराबादी खट्टी दाल जरूर ट्राई करें. आइए जानते हैं इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है और इसे कैसे बना सकते हैं.
इंग्रेडिएंट्स (Ingredients)
½ कप अरहर (तूर) दाल
½ कप कटे हुए टमाटर
1 बड़ा चम्मच तेल
स्वादानुसार नमक
½ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
½ छोटा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
½ छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
2 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
2 छोटी इमली (पानी में भिगोई हुई)
तड़के के लिए
1 छोटा चम्मच घी
½ छोटा चम्मच राई
½ छोटा चम्मच जीरा
3 लहसुन की कलियां (बारीक कटी हुई)
2 साबुत सूखी लाल मिर्च
5–6 करी पत्ते
सजाने के लिए हरा धनिया
हैदराबादी खट्टी दाल बनाते समय रखें इन बातों का ध्यान
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क