Homemade Horlicks Recipe: बाजार के महंगे हॉर्लिक्स का चक्कर छोड़ें! गेहूं और ड्राई फ्रूट्स से घर पर बनाएं शुद्ध हॉर्लिक्स

Homemade Horlicks Recipe: अगर आप रोजाना दूध पीते हैं और उसमें हेल्दी ड्रिंक मिक्स मिलाना पसंद करते हैं तो बाजार से हॉर्लिक्स खरीदने की बजाय इसे घर पर भी तैयार कर सकते हैं. आज हम आपको इसे घर पर बनाने की आासन रेसिपी बताएंगे.

Advertisement
घर पर बनाएं प्रोटीन रिच हॉर्लिक्स (Photo-ITG) घर पर बनाएं प्रोटीन रिच हॉर्लिक्स (Photo-ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 24 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 7:40 PM IST

Homemade Horlicks Recipe: दूध सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. कई लोग इसके स्वाद और पोषण को बढ़ाने के लिए इसमें हेल्थ ड्रिंक या हॉर्लिक्स मिलाकर पीते हैं. इसके लिए ज्यादातर लोग बाजार से हॉर्लिक्स खरीदते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसे आप बड़े आासनी से घर पर भी तैयार कर सकते हैं.

अंकुरित गेहूं, ड्राई फ्रूट्स और मिल्क पाउडर से बना यह होममेड हॉर्लिक्स स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पौष्टिक भी होता है. इसकी खास बात यह है कि इसे एक बार बनाकर एयरटाइट डिब्बे में कई महीनों तक स्टोर किया जा सकता है. आइए जानते हैं इसे घर पर बनाने की आसान रेसिपी.

Advertisement

इंग्रेडिएंट्स (ingredients)

1 कप गेहूं
भिगोने के लिए पानी
3 बड़े चम्मच बादाम
2 बड़े चम्मच मूंगफली
¼ कप मिश्री
4 इलायची
¾ कप मिल्क पाउडर
1 बड़ा चम्मच कोको पाउडर (चॉकलेट फ्लेवर के लिए)

घर पर हॉर्लिक्स कैसे बनाएं?

  1. घर पर हॉर्लिक्स बनाने के लिए सबसे पहले गेहूं को अच्छी तरह धोकर 12 घंटे के लिए पानी में भिगो दें. इसके बाद पानी निकाल दें और गेहूं को एक साफ सूती कपड़े में बांधकर 2 दिन के लिए रख दें, ताकि उसमें अंकुर (स्प्राउट्स) निकल आएं.
  2. जब गेहूं अंकुरित हो जाए, तब उसे कम गैस पर सूखा भून लें. इसे तब तक भूनें, जब तक इसकी नमी पूरी तरह खत्म न हो जाए और दाने कुरकुरे न हो जाएं.
  3. अब इसमें बादाम और मूंगफली डालकर भी कुछ मिनट तक भूनें. इसके बाद मिश्रण को पूरी तरह ठंडा होने दें.
  4. अब भुने हुए गेहूं, बादाम और मूंगफली को मिक्सर में डालें. इसमें मिश्री और इलायची डालकर बारीक पीस लें.
  5. तैयार पाउडर को एक बारीक छलनी से छान लें. अब इसमें मिल्क पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला दें. आपका होममेड हॉर्लिक्स तैयार है.
  6. अगर आप चॉकलेट फ्लेवर पसंद करते हैं तो 4 बड़े चम्मच तैयार हॉर्लिक्स में 1 बड़ा चम्मच कोको पाउडर मिलाकर अच्छी तरह मिक्स कर लें.

ऐसे करें इस्तेमाल
एक गिलास गर्म दूध में 2 से 3 बड़े चम्मच होममेड हॉर्लिक्स मिलाएं और अच्छी तरह घोल लें. चाहें तो स्वाद के अनुसार थोड़ी और मिश्री भी मिला सकते हैं. यह ड्रिंक बच्चों और बड़ों, दोनों के लिए एक बेहतर ऑप्शन है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »