Dahi Wali Bhindi Recipe: लंच हो या डिनर, मिनटों में बनाएं ढाबा स्टाइल दही भिंडी, रेसिपी है आसान

Dahi Wali Bhindi Recipe: अगर आप घर पर ढाबे जैसा स्वाद पाना चाहते हैं तो दही वाली भिंडी एक बेहतरीन रेसिपी है. दही और मसालों की मलाईदार ग्रेवी में बनी यह भिंडी रोटी, पराठे या चावल के साथ बेहद टेस्टी लगती है.

Advertisement
लंच हो या डिनर, मिनटों में बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल दही भिंडी (Photo-ITG) लंच हो या डिनर, मिनटों में बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल दही भिंडी (Photo-ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 04 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 2:38 PM IST

Dahi Wali Bhindi Recipe: अगर आपको भी भिंडी पसंद है लेकिन हर बार एक जैसी भिंडी की सब्जी खाकर बोर हो गए हैं और कुछ नया व टेस्टी ट्राई करना चाहते हैं तो ढाबा स्टाइल दही वाली भिंडी आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है. दही और खुशबूदार मसालों की ग्रेवी में बनी यह भिंडी खाने में काफी टेस्टी लगती है. इसकी खास बात यह है कि यह बाहर से हल्की कुरकुरी भिंडी और अंदर से मलाईदार ग्रेवी का बेहतरीन कॉम्बिनेशन देती है.

Advertisement

इसे आप लंच या डिनर में रोटी, पराठे, नान या चावल के साथ परोस सकते हैं.आइए जानते हैं ढाबा स्टाइल दही वाली भिंडी कैसे बनती है और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है.

इंग्रेडिएंट्स (ingredients)

आधा किलो भिंडी
1½ कप दही
2 प्याज (बारीक कटा हुआ)
1 छोटा चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट
1 छोटा चम्मच जीरा
1 छोटा चम्मच कसूरी मेथी
2 बड़ी इलायची
1 तेजपत्ता
1/4 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
1/2 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1/2 छोटा चम्मच जीरा पाउडर
1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला
2 बड़े चम्मच बारीक कटा हरा धनिया
आवश्यकतानुसार तेल
स्वादानुसार नमक

ढाबा स्टाइल दही वाली भिंडी बनाएंगे कैसे?

  1. ढाबा स्टाइल दही वाली भिंडी बनाने के लिए सबसे पहले भिंडी को अच्छी तरह धोकर सूती कपड़े से पोंछ लें, ताकि उसमें कोई नमी न रहे. इसके बाद भिंडी को बड़े टुकड़ों में काट लें. साथ ही प्याज और हरा धनिया भी बारीक काटकर तैयार कर लें.
  2. अब एक कड़ाही में तेल गर्म करें और मीडियम गैस पर भिंडी को हल्का सुनहरा होने तक भून लें. भुनी हुई भिंडी को एक प्लेट में निकालकर अलग रख दें.
  3. उसी कड़ाही में थोड़ा-सा तेल डालें. इसमें जीरा, कसूरी मेथी, तेजपत्ता और बड़ी इलायची डालकर कुछ सेकंड भूनें. फिर बारीक कटा प्याज और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर सुनहरा होने तक पकाएं.
  4. अब इसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर और गरम मसाला डालकर मसालों को अच्छी तरह भून लें.
  5. दूसरी ओर दही को अच्छी तरह फेंट लें. अब मसालों में धीरे-धीरे दही डालते हुए लगातार चलाएं और धीमी आंच पर तब तक पकाएं, जब तक मसाले से तेल अलग न होने लगे.
  6. इसके बाद इसमें भुनी हुई भिंडी और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह मिला दें. कड़ाही को ढककर 5 मिनट तक कम गैस पर पकाएं, ताकि सभी मसालों का स्वाद भिंडी में अच्छी तरह समा जाए.
  7. आखिर में ऊपर से बारीक कटा हरा धनिया डालें और गैस बंद कर दें. आपकी ढाबा स्टाइल दही वाली भिंडी तैयार है. इसे गर्मागर्म रोटी, पराठे या चावल के साथ परोसें.

इन बातों का रखें ध्यान

  • भिंडी को धोने के बाद अच्छी तरह सुखाएं, नहीं तो वह चिपचिपी हो सकती है.
  • दही को पहले अच्छी तरह फेंट लें, ताकि ग्रेवी स्मूद बने.
  • दही डालने के बाद आंच धीमी रखें और लगातार चलाते रहें, ताकि दही फटे नहीं.
  • भिंडी को पहले हल्का भून लेने से वह कुरकुरी रहती है और ग्रेवी में गलती नहीं है.
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »