Chukandar Paratha Recipe: बच्चे चुकंदर देखकर नहीं बनाएंगे मुंह! जब सुबह नाश्ते में खाएंगे इसका टेस्टी पराठा, रेसिपी है बेहद आसान

Chukandar Paratha Recipe: चुकंदर सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. इसमें ऐसे कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो आपको हेल्दी और फिट रहने में मदद कर सकते हैं. आज हम आपको घर पर चुकंदर का टेस्टी पराठा बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे.

Advertisement
गेहूं के आटे और चुकंदर से कैसे बनाएं टेस्टी पराठा? (Photo-ITG) गेहूं के आटे और चुकंदर से कैसे बनाएं टेस्टी पराठा? (Photo-ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 12 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 7:10 AM IST

Chukandar Paratha Recipe: भारतीय नाश्ते में पराठा सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले डिश में से एक है. आपने अब तक कई तरह के पराठे खाए होंगे लेकिन क्या कभी चुकंदर का पराठा ट्राई किया है. चुंकदर का पराठा टेस्टी होने के साथ-साथ काफी हेल्दी भी होता है. चुकंदर में आयरन, फाइबर और कई जरूरी विटामिन पाए जाते हैं जो शरीर को एनर्जी देने और ओवरऑल हेल्थ को बेहतर बनाए रखने में करते हैं.

Advertisement

इसे आप नाश्ते, लंच या बच्चों के टिफिन के लिए भी बना सकते हैं. आइए जानते हैं कि घर पर चुकंदर का टेस्टी पराठा कैसे बना सकते हैं और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है.

इंग्रेडिएंट्स (ingredients)

2 कटोरी गेहूं का आटा
1 मीडियम साइज चुकंदर
1/4 छोटा चम्मच अजवाइन
1 चुटकी लाल मिर्च पाउडर
आटा गूंदने के लिए जरूरत अनुसार पानी
पराठा सेंकने के लिए तेल या घी
नमक स्वादानुसार

चुकंदर का पराठा बनाते कैसे हैं?

  1. चुकंदर का पराठा बनाने के लिए सबसे पहले चुकंदर को अच्छी तरह धोकर छील लें और कद्दूकस कर लें. इसके बाद एक बड़े बर्तन में आटा लें और उसमें नमक, अजवाइन और लाल मिर्च पाउडर डालकर मिला लें.
  2. अब कद्दूकस किया हुआ चुकंदर आटे में डालें और अच्छी तरह मिक्स करें. अगर कद्दूकस करने के बाद कुछ टुकड़े बच जाएं तो उनमें थोड़ा पानी डालकर हाथ से मसल लें और उसी पानी की मदद से आटा गूंद लें. इससे पराठे का रंग और स्वाद दोनों बेहतर हो जाएंगे.
  3. अब आटे को 10-15 मिनट के लिए ढककर रख दें. इसके बाद इसकी लोइयां बनाकर पराठे बेल लें.
  4. मीडियम गैस पर तवा गर्म करें और उस पर पराठा डालें. दोनों तरफ हल्का-हल्का तेल या घी लगाकर सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेंक लें.
  5. गरमागरम चुकंदर का पराठा तैयार है. इसे दही, अचार, हरी चटनी या मक्खन के साथ परोसें.

इन बातों का रखें ध्यान

  • चुकंदर को बारीक कद्दूकस करें, ताकि वह आटे में अच्छी तरह मिल जाए.
  • पराठे को हमेशा मीडियम गैस पर सेंकें, ताकि वह अंदर तक अच्छी तरह पक जाए और बाहर से कुरकुरा बने.
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »