Bihari Khatai Mircha Recipe: हरी मिर्च-अमचूर से बनाएं बिहारी खटाई मिर्चा, दाल-चावल के साथ लगेगा जबरदस्त, 5 मिनट में होगा तैयार

बिहारी खटाई मिर्चा एक चटपटी देसी डिश है, जो दाल-चावल, खिचड़ी और रोटी का स्वाद बढ़ा सकती है. हरी मिर्च, लहसुन, हरा धनिया और आमचूर से बनने वाली इस खट्टी-तीखी रेसिपी को घर पर आसानी से तैयार कर सकते हैं. जानें इसकी सामग्री, बनाने का तरीका और स्वाद बढ़ाने के आसान टिप्स.

Advertisement
मिर्च में अमचूर डालते हैं. (PHOTO:AI) मिर्च में अमचूर डालते हैं. (PHOTO:AI)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 14 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 5:43 PM IST

Bihari Khatai Mircha Recipe: कई बार घर में दाल-चावल तो बन जाते हैं, लेकिन खाने के साथ कुछ चटपटा खाने का मन करता है. हर बार अचार और चटनी ही लोग चटपटे के नाम पर बनाने लगते हैं, लेकिन अगर आप कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं. तो आप बिहार की मशहूर खटाई मिर्चा बना सकते हैं. एक तो इसे बनाने में महज 5 से 10 मिनट का समय लगता है और खाने में भी यह बहुत मजेदार होता है.

Advertisement

हरी मिर्च, लहसुन, हरा धनिया और अमचूर से बनने वाली यह चटपटी डिश स्वाद में खट्टी और तीखी होती है. इसे बनाने के लिए बहुत ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं पड़ती और यह कुछ ही मिनटों में तैयार हो जाती है. इसका खट्टा-तीखा स्वाद साधारण दाल-चावल और रोटी का स्वाद भी दोगुना कर देता है.

आइए जानते हैं इसे बनाने के लिए किन चीजों की जरूरत होगी और इसे घर पर कैसे तैयार कर सकते हैं.

बिहारी खटाई मिर्चा बनाने के लिए सामग्री

  • हरी मिर्च – 8-10
  • लहसुन – 5-6 कलियां
  • हरा धनिया – आधा कप
  • अमचूर पाउडर – 1-2 छोटे चम्मच या स्वादानुसार
  • नमक – स्वादानुसार
  • सरसों का तेल – 1 बड़ा चम्मच
  • जीरा – आधा छोटा चम्मच 

बिहारी खटाई मिर्चा बनाने का तरीका

हरी मिर्च तैयार करें: सबसे पहले हरी मिर्च और हरे धनिये को अच्छी तरह धोकर सुखा लें. हरी मिर्च के डंठल हटा दें. अगर आप कम तीखा खाना पसंद करते हैं, तो मिर्च के बीज निकाल सकते हैं.

Advertisement

मिर्च और लहसुन कूटें: अब हरी मिर्च और लहसुन को सिलबट्टे में दरदरा कूट लें. आप चाहें तो मिक्सर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं, लेकिन पेस्ट को बहुत ज्यादा बारीक न करें.

धनिया और मसाले मिलाएं: अब इसमें बारीक कटा हरा धनिया, अमचूर पाउडर और स्वादानुसार नमक डालें. सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें, ताकि खट्टा और तीखा स्वाद हर हिस्से में आ जाए.

तेल डालकर मिलाएं: एक छोटे पैन में सरसों का तेल गर्म करें. चाहें तो इसमें थोड़ा जीरा डालकर चटका लें. तेल को थोड़ा ठंडा होने दें और फिर मिर्च के मिश्रण में मिलाएं. 

खटाई मिर्चा का स्वाद बढ़ाने के लिए टिप्स

  1. अमचूर पाउडर थोड़ा-थोड़ा डालें और खट्टापन अपने स्वाद के मुताबिक रखें.
  2. अगर आपके पास सिलबट्टा है, तो मिर्च और लहसुन को उस पर कूटने से दरदरा स्वाद मिल सकता है.
  3. ज्यादा तीखापन पसंद नहीं है, तो कम तीखी हरी मिर्च का इस्तेमाल करें.
  4. इसे कम मात्रा में बनाएं और साफ, सूखे बर्तन में रखें. ताजी बनी खटाई मिर्चा का स्वाद बेहतर रहता है.

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »