Dhaba Style Dal Makhani Recipe: घर पर बनाएं ढाबा-स्टाइल दाल मखनी, स्वाद ऐसा कि हर कोई करेगा तारीफ

Dhaba Style Dal Makhani Recipe: ढाबे की दाल मखनी का नाम सुनते ही मन में मक्खन की खुशबू और गाढ़ी, क्रीमी दाल की तस्वीर आ जाती है. लेकिन क्या हो अगर ढाबे जैसी दाल मखनी घर पर भी बन जाए. आज हम इस खबर में आपको ढाबे जैसी मखमली दाल मखनी बनाने का आसान तरीका बताएंगे.

Advertisement
घर पर ढाबा-स्टाइल दाल मखनी कैसे बनाएं (Photo- Getty Image) घर पर ढाबा-स्टाइल दाल मखनी कैसे बनाएं (Photo- Getty Image)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 14 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 3:42 PM IST

Dhaba Style Dal Makhani Recipe: ढाबे की दाल मखनी का मजा ही कुछ और होता है. गरमागरम, मक्खन से भरी और हल्की स्मोकी खुशबू वाली यह दाल देखते ही मन करता है कि एक और नान ले लिया जाए. यह रोज की झटपट बनने वाली दाल नहीं होती, बल्कि इसे धीमी आंच पर पकाया जाता है. अच्छी बात यह है कि थोड़ी मेहनत और सही तरीका अपनाकर आप इसे घर पर भी आसानी से बना सकते हैं. तो आइए जानते हैं कि ढाबा-स्टाइल दाल मखनी बनाने के लिए कौन-कौन सी इंग्रेडिएंट्स चाहिए और इसे बनाने का आसान तरीका क्या है.

Advertisement

इंग्रेडिएंट्स (Ingredients)

साबुत उड़द दाल

थोड़ी सी राजमा

प्याज (बारीक कटे हुए)

अदरक, लहसुन और हरी मिर्च

टमाटर का पेस्ट

कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर

हल्दी और गरम मसाला

मक्खन और फ्रेश क्रीम

थोड़ा तेल

साबुत मसाले (तेज पत्ता, दालचीनी, इलायची, लौंग)

कसूरी मेथी

नमक स्वाद अनुसार

चाहें तो थोड़ी सी चीनी

ढाबा-स्टाइल दाल मखनी बनाएं कैसे?

  1. उड़द दाल और राजमा को रात भर भिगो दें. सुबह प्रेशर कुकर में नमक और पानी डालकर अच्छे से गलने तक पकाएं. दाल इतनी सॉफ्ट होनी चाहिए कि उंगलियों से दब जाए.
  2. कढ़ाही में तेल और मक्खन गरम करें. साबुत मसाले डालकर खुशबू आने दें. फिर प्याज डालें और सुनहरा होने तक भूनें. इसके बाद अदरक, लहसुन और हरी मिर्च डालकर भून लें.
  3. अब टमाटर का पेस्ट, हल्दी और कश्मीरी मिर्च डालें. इसे तब तक पकाएं जब तक मसाले से मक्खन अलग न दिखने लगे. यही दाल मखनी का असली टेस्ट देता है.
  4. अब पकी हुई दाल और राजमा डालें. थोड़ा-सा मसलते हुए मिलाएं ताकि ग्रेवी गाढ़ी हो जाए. गैस कम कर 30–45 मिनट तक पकाएं और बीच-बीच में चलाते रहें.
  5. अब मक्खन, क्रीम, गरम मसाला और कसूरी मेथी डालें. चाहें तो जलते कोयले से हल्का धुआं भी दे सकते हैं, इससे ढाबे जैसा स्वाद आता है.
  6. गैस बंद कर दें और दाल को 10 मिनट के लिए ढककर रखें. ऊपर से थोड़ा मक्खन और क्रीम डालकर गरमागरम परोसें.
  7. इस ढाबा-स्टाइल दाल मखनी को बटर नान, तंदूरी रोटी या जीरा राइस के साथ खाएं. स्वाद इतना शानदार होगा कि आपको लगेगा कि आप ढाबे का दाल मखनी खा रहे हैं. 
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement