How To Clean Chimney: दिवाली पर नई चिमनी लेने का प्लैन छोड़ें, किचन की गंदी और चिपचिमी पुरानी चिमनी को 10 रुपये के सफेद पाउडर से करें साफ, चमकेगी नई जैसी

How To Clean Chimney: किचन की चिमनी घर की एक ऐसी चीज है जो बहुत ज्यादा गंदी होती है. इस पर तेल, ग्रीस और चिपचिपाहट जमने से कई बार ये ठीक से काम करना भी बंद कर देती है. ऐसे में कई लोग तंग होकर बहुत जल्दी-जल्दी बदलवा लेते हैं. अगर आप भी ऐसा सोच रहे हैं तो रुक जाएं. यहां हम आपको पुरानी चिमनी को नया जैसा बनाने का तरीका बता रहे हैं.

Advertisement
ऐसे साफ करें चिमनी (Photo: ITG) ऐसे साफ करें चिमनी (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 14 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 9:00 PM IST

दिवाली की सफाई के दौरान किचन की सफाई सबसे बड़ा और मुश्किल काम लगता है, खासकर जब बात किचन की चिमनी () को साफ करने की आती है. महीनों तक खाना बनाने के दौरान उड़ने वाला तेल, ग्रीस और धुआं चिमनी की जाली (फिल्टर) और बॉडी पर जमा होकर उसे बहुत जिद्दी, चिपचिपा और काला बना देता है.

कई लोग इस चिपचिपाहट से परेशान होकर दिवाली पर नई चिमनी खरीदने की सोचने लगते हैं या सर्विस वाले को बुलाकर हजारों रुपये खर्च कर देते हैं. लेकिन आपको ऐसा करने की बिल्कुल जरूरत नहीं है! आपकी रसोई में मौजूद सिर्फ 10 रुपये का बेकिंग सोडा (मीठा सोडा), गर्म पानी और थोड़ा सा सिरका या नींबू का रस मिलकर सालों पुरानी गंदी चिमनी को भी बिना रगड़े 10 मिनट में नया जैसा चमका सकता है. आइए जानते हैं इसे साफ करने की सबसे आसान और असरदार विधि!

Advertisement

सामग्री:

3-4 बड़े चम्मच बेकिंग सोडा 

1/2 कप सफेद सिरका या 2 नींबू का रस

1 बड़ा चम्मच बर्तन धोने वाला लिक्विड डिशवॉश 

उबलता हुआ गर्म पानी

एक टब या बड़ा सिंक

एक पुराना टूथब्रश या सॉफ्ट स्क्रबर

सफाई की शॉर्ट विधि:

सबसे पहले चिमनी का प्लग बंद कर दें और सावधानी से उसके मेटल या बाफल फिल्टर को निकालकर एक बड़े टब में रख दें.

टब में रखे फिल्टर के ऊपर 3-4 चम्मच बेकिंग सोडा और डिशवॉशिंग लिक्विड अच्छी तरह छिड़क दें.

अब टब में उबलता हुआ तेज गर्म पानी डालें ताकि फिल्टर पूरी तरह पानी में डूब जाए. इसके ऊपर 1/2 कप सिरका डालें. सिरका और बेकिंग सोडा मिलते ही झाग बनाएंगे, जिससे चिमनी में जमा जिद्दी से जिद्दी तेल और ग्रीस खुद-ब-खुद ढीली होकर पिघलने लगेगी.

15-20 मिनट के लिए छोड़ें: इस मिश्रण में फिल्टर को 15 से 20 मिनट के लिए डूबा रहने दें.

Advertisement

20 मिनट बाद फिल्टर को बाहर निकालें और किसी पुराने टूथब्रश या स्क्रबर से बची हुई गंदगी को हल्के हाथों से रगड़कर साफ कर लें. आप देखेंगे कि सारा चिपचिपापन बिना मेहनत के गायब हो चुका है. अब इसे सादे पानी से धोकर सूखे सूती कपड़े से पोंछ लें.

चिमनी की बाहरी स्टील बॉडी को साफ करने के लिए एक सूती कपड़े में थोड़ा सा सिरका और डिशवॉश लगाकर पोंछ लें. आपकी चिमनी एकदम नई जैसी चमक उठेगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »