माइग्रेन के दर्द को कम करते हैं ये 5 फूड

माइग्रेन के दर्द को बर्दाश्त कर पाना वाकई बहुत मुश्क‍िल है. उल्टी आना, चक्कर आना और थकान महसूस होना माइग्रेन के प्रमुख लक्षण हैं. माइग्रेन का दर्द सिर के एक हिस्से में होता है इसलिए इसे आम बोलचाल में अधकपारी भी कहते हैं. .

Advertisement
माइग्रेन में फायदेमंद हैं ये पांच फूड माइग्रेन में फायदेमंद हैं ये पांच फूड

भूमिका राय

  • नई दिल्ली,
  • 25 जून 2016,
  • अपडेटेड 4:56 PM IST

माइग्रेन की प्रॉब्लम बहुत कॉमन हो गई है. ये दर्द कभी भी और कहीं भी हो सकता है. यूं तो माइग्रेन होने के कई कारण हो सकते हैं लेकिन ये एक अनुवांशिक बीमारी भी है. मतलब, अगर आपके घर में कोई माइग्रेन का पेशेंट रह चुका है तो हो सकता है कि उसकी ये प्रॉब्लम ट्रांसफर हो जाए.

माइग्रेन में सिर के एक ओर तेज दर्द उठता है. उल्टी आना, चक्कर आना और थकान महसूस होना माइग्रेन के प्रमुख लक्षण हैं. माइग्रेन का दर्द सिर के एक हिस्से में होता है इसलिए इसे आम बोलचाल में अधकपारी भी कहते हैं. .

Advertisement

माइग्रेन के दर्द को कम करने के लिए कई तरह की दवाइयां मौजूद हैं लेकिन आप चाहें तो कुछ घरेलू उपाय अपनाकर भी माइग्रेन के दर्द को कम कर सकते हैं. कुछ डाइट्स ऐसी हैं जो माइग्रेन की प्रॉब्लम को कम करने का काम करती हैं. खाने-पीने की इन चीजों से आप चाहें तो माइग्रेन की प्रॉब्लम को काफी हद तक कंट्रोल कर सकती हैं.

माइग्रेन होने के कई कारण हो स‍कते हैं. कई बार ये टेंशन की वजह से हो जाता है और कई बार हमारी अस्त-व्यस्त लाइफस्टाइल के चलते. ऐसे में कोशिश करें कि .

इन चीजों को डाइट में शामिल करके आप भी कम कर सकते हैं माइग्रेन का दर्द

1. हरी पत्‍तेदार सब्‍जियां खाकर
हरी पत्तेदार सब्ज‍ियों में पर्याप्त मात्रा में मैग्नीशि‍यम पाया जाता है. माइग्रेन के दर्द में मैग्नीशियम बहुत ही कारगर तरीके से काम करता है. अनाज, सी-फूड और गेंहूं में भी भरपूर मात्रा में मैग्नीशियम होता है.

Advertisement

2. मछली खाना भी रहेगा फायदेमंद
मछली में ओमेगा 3 फैटी एसिड और विटामिन ई पाया जाता है. ये दोनों ही चीजें माइग्रेन के दर्द को कंट्रोल करने में मदद करते हैं.

3. डाइट में जरूर शामिल करें दूध
माइग्रेन में फैट फ्री दूध पीना बहुत फायदेमंद रहेगा. दूध में विटामिन बी पाया जाता है. जो सेल्स को एनर्जी देने का काम करता है. कई बार ऐसा होता है कि दिमाग की नसें सुस्त पड़ जाती हैं और माइग्रेन का दर्द शुरू हो जाता है. ऐसे में में विटामिन बी उन्हें एनर्जी देने का काम करता है.

4. कॉफी पीना भी है फायदेमंद
जिस तरह नॉर्मल सि‍र दर्द में कॉफी और चाय पीना फायदेमंद है उसी तरह माइग्रेन में भी ये काफी मददगार है. माइग्रेन अटैक  आने पर कॉफी पीने से राहत मिलेगी.

5. रेड वाइन भी है बेहतर विकल्प
वाइन और बीयर में टायरामाइन पाया जाता है जो माइग्रेन के दर्द को दूर करने में मदद करता है.

6. ब्रॉकली
ब्रॉकली में भरपूर मात्रा में मैग्नीशि‍यम पाया जाता है. जिससे माइग्रेन के दर्द में राहत मिलती है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »