Nargisi Kofte Recipe: नरगिसी कोफ्ते एक नॉनवेज डिश है जो उबले हुए अंडे और मटन के कीमे से तैयार किए जाते हैं. यह बाकि कोफ्तों से बिल्कुल अलग है. इसे बनाने में थोड़ा समय लगता है लेकिन स्वाद बेहद लाजवाब होता है. अगर आप नॉन वेज खाने के शौकीन हैं और लंच या डिनर मे कुछ स्पेशल और बढ़िया ट्राई करना चाहते हैं तो नरगिसी कोफ्ते जरूर बनाकर खाएं. आइए जानते हैं नरगिसी कबाब बनाने का सही तरीका.
Nargisi kofte ingredients: सामग्री:
ग्रेवी के लिए:
How to make nargisi kabab: नरगिसी कबाब बनाने की विधि:
नरगिसी कोफ्ते बनाने के लिए सबसे पहले फूड प्रोसेसर में सामग्री के अनुसार मटन का कीमा डाल देंगे. अब कीमा के साथ कुटी हुई लाल मिर्च, काली मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, गरम मसाला, भुना जीरा पाउडर, अदरक-लहसुन का पेस्ट, 3-4 हरी मिर्च, पुदीना, हरी धनिया और 2-3 चम्मच भुनी हुई प्याज, भुना हुआ बेसन, 1-2 टेबल स्पून तेल और 1 अंडा फोड़कर डालकर अच्छी तरह ग्राइंड कर लें. इसको एकदम फाइन रखें.
कीमा तैयार करने के विधि:
मटन का कीमा तैयार करने के बाद 6 अंडे उबाल लेंगे फिर उबले हुए अंडों में फोर्क की मदद से छेद कर देंगे. इसके बाद हाथों में तेल लगाकर मटन कीमा की एक बॉल बनाएंगे फिर दबाते हुए फैला देंगे अब इसे बीच एक उबला हुआ अंडा रखेंगे और कीमे को चारों तरफ लपेट देंगे. अंडे को कीमे से पूरी तरह ढक दें. इसी तरह 6 अंडे को कीमा से लपेटकर एक प्लेट में निकाल लेंगे.
कोफ्ते फ्राई कर लें
कोफ्ते तैयार करने के बाद गैस पर कढ़ाही रखें और इसमें 3/4 तेल डालकर गर्म करें. जब तेल अच्छी तरह गर्म हो जाए तो इसमें सभी कोफ्तों को डालकर फ्राई कर लें. मीडियम फ्लेम पर पलटते हुए कोफ्ते फ्राई कर लें. अब कोफ्तों को निकालकर एक प्लेट कर रख दें और ग्रेवी बनाने की तैयारी शुरू करें.
ग्रेवी तैयार करें
ग्रेवी बनाने के लिए एक बाउल में अदरक-लहसुन का पेस्ट, नमक, लाल मिर्च पाउडर, कश्मीरी लाल मिर्च, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, भुना जीरा पाउडर, गरम मसाला पाउडर और 3-4 चम्मच पानी डालकर मसालों को मिक्स कर दें. इसके बाद पैन को गैस पर चढ़ाएं और तेल डालकर गर्म करें. तेल के गर्म होने पर इसमें काली मिर्च, छोटी इलायची, बड़ी इलायची, तेज पत्ता और लैंग डालकर साबुत मसालों को हल्का सा फ्राई कर लें इसके बाद बाउल में रखे मसालों को खड़े मसालों के ऊपर डाल दें. 1-2 मिनट बाद इसमें टमाटर का पेस्ट और भुनी हुई प्याज भी डाल दें. मसाले को अच्छे से पकाएं.
दही डालकर ग्रेवी में कोफ्ते मिला दें
जब मसाले के ऊपर तेल नजर आने लगे तो 1/2 कप दही डालकर लगातार चलाते हुए पकाएं. 3-4 मिनट बाद इसमें फ्रेश क्रीम डालकर मिक्स कर दें फिर 1/5 प पानी डालकर फ्लेम को लो कर दें. जब ग्रेवी में उबाल आ जाए तो इसमें फ्राई किए हुए कोफ्ते डालकर मिक्स कर दें. अब गैस की फ्लेम लो कर दें और सब्जी को पकने दें. 5-10 मिनट में आपके नरगिसी कोफ्ते बनकर तैयार हो जाएंगे. ऊपर से हरी धनिया डालकर सर्व करें.
aajtak.in