Hansraj Raghuwanshi Baby Girl: नवरात्रि से ठीक एक दिन पहले सिंगर हंसराज रघुवंशी के घर बच्चे की किलकारी गूंजी है. उनकी पत्नी कोमल सकलानी ने नन्हीं परी को जन्म दिया है. बेटी के आने से कपल की खुशियां दोगुनी हो गई हैं, यह खुशखबरी उन्होंने खुद इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर करके दी है और इस खास मौके पर फैंस उन्हें लगातार बधाइयां दे रहे हैं.
वहीं, कोमल सकलानी का लेटेस्ट मैटरनिटी फोटोशूट भी चर्चा में है. इसमें उनका डार्क ब्राउन गाउन लुक बेहद एलींगेट और खूबसूरत लग रहा है. फोटोशूट की फोटोज कपल ने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, जिसमें दोनों अलग-अलग पोज देते दिखाई दे रहे हैं.
बेटी के पापा बनें सिंगर हंसराज
सिंगर हंसराज रघुवंशी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर की है, जिसके जरिए उन्होंने बताया है कि उनके घर बेटी 10 अक्टूबर को बेटी का जन्म हुआ है. पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, 'जय मां काली, बहुत बहुत धन्यवाद महादेव.' हंसराज ने भगवान शिव के भजन और गाने गाकर ही संगीत की दुनिया में अपनी खास पहचान बनाई है. उनका 'मेरा भोला है भंडारी करे नंदी की सवारी शंभू नाथ रे' गाना बेहद फेमस हुआ था.
डार्क ब्राउन गाउन में कोमल का रॉयल अंदाज
हंसराज और कोमल ने इंस्टाग्राम पर अपने लेटेस्ट मैटरनिटी फोटोशूट की तस्वीरें भी शेयर की हैं, जो लोगं का खास ध्यान खींच रही हैं. इन फोटोज में कोमल ने डार्क ब्राउन कलर का फ्लोर-लेंथ गाउन पहना है, जिसमें वो अपना बेबी बंप फ्लान्ट करती दिखाई दे रही हैं. गाउन में दी गई रफल्ड नेकलाइन और ट्यूल फैब्रिक की कई लेयर्स इसे स्टाइलिश बना रहे हैं और इसका फ्लेयर्ड डिजाइन पूरे लुक को सॉफ्ट और रॉयल टच देता है.
पर्ल नेकलेस ने लुक को दिया क्लासी टच
कोमल ने गाउन के साथ एक्सेसरीज को ज्यादा हैवी नहीं रखा है. उन्होंने सफेद मोतियों का नेकलेस और मैचिंग ब्रेसलेट पहना. डार्क ब्राउन गाउन के साथ सफेद पर्ल जूलरी का कॉम्बिनेशन काफी खूबसूरत लग रहा है. कोमल ने अपने ब्यूटी लुक को भी सिंपल और एलिगेंट रखा. वार्म टोन मेकअप, न्यूड लिप्स और खुले वेवी हेयर्स उनके आउटफिट के साथ काफी अच्छे लग रहे हैं.
हंसराज रघुवंशी का सिंपल और स्टाइलिश लुक
फोटोशूट में हंसराज रघुवंशी ने ऑफ-व्हाइट टेक्सचर्ड शर्ट के साथ डार्क ट्राउजर पहना. उनका सादा और सिंपल आउटफिट कोमल के हैवी गाउन के साथ परफेक्ट लग रहा है. वहीं, उनका सिग्नेचर बन और रुद्राक्ष एक्सेसरीज उनके लुक को बेस्ट बना रहे हैं. फोटोज में कपल कभी न्यूजपेपर पढ़ते हुए तो कभी एक दूसरे का हाथ थामकर पोज करते दिखाई दे रहे हैं.
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क