बॉलीवुड में इन दिनों रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' को लेकर काफी चर्चा है. फिल्म 5 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. उससे पहले 3 नवंबर 2026 को मुंबई में फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई, जहां रणबीर को सपोर्ट करने के लिए ना सिर्फ उनकी पत्नी आलिया भट्ट और मां नीतू कपूर पहुंचीं, बल्कि उनकी साली साहिबा शाहीन भट्ट और सास सोनी राजदान भी दिखीं. शाहीन भट्ट 'रामायण' की स्क्रीनिंग में अपने मंगेतर ईशान मेहरा और मां सोनी राजदान संग दिखीं.
शाहीन, ईशान और सोनी राजदान, तीनों को ब्लैक आउटफिट्स में ट्विनिंग करते देखा गया, जिसने इवेंट में चार-चांद लगा दिए. जहां शाहीन का अंदाज मॉडर्न और कूल था, वहीं उनके मंगेतर भी उनके साथ ब्लैक थीम में नजर आए. दूसरी ओर, सोनी राजदान ने अपने एलिगेंट लुक से महफिल लूट ली. चलिए देखते हैं रणबीर कपूर की साली साहिबा से लेकर सास तक ने क्या-क्या पहना.
मंगेतर संग हाथों में हाथ डाले पहुंचीं शाहीन भट्ट
स्क्रीनिंग के मौके पर शाहीन भट्ट अपने मंगेतर के साथ काफी स्टाइलिश अंदाज में नजर आईं. दोनों ने कैमरे के सामने साथ में पोज भी दिए. लुक की बात करें तो शाहीन ने ब्लैक कलर की स्टाइलिश जैकेट पहनी थी, जिस पर खूबसूरत बारीक डिजाइन और कढ़ाई नजर आ रही थी. इसके साथ उन्होंने ब्लैक टॉप और डार्क लूज-फिटेड डेनिम जींस पहनी थी. उनका ये लुक ना तो बहुत ज्यादा सिंपल था और ना ही भारी-भरकम जैकेट ने उनके पूरे आउटफिट को खास बना दिया.
वहीं, उनके मंगेतर ने भी ब्लैक आउटफिट में उनके साथ अच्छी ट्यूनिंग बिठाई. उन्होंने ब्लैक जैकेट के साथ अंदर ऑलिव ग्रीन शेड की शर्ट और डार्क जींस कैरी की थी. दोनों का यह कैजुअल लेकिन स्टाइलिश अंदाज कपल फैशन के लिहाज से काफी अच्छा लगा.
ब्लैक लॉन्ग गाउन में सोनी राजदान ने दिखाया क्लासिक अंदाज
शाहीन के साथ उनकी मां और अभिनेत्री सोनी राजदान भी स्क्रीनिंग में पहुंचीं. उन्होंने अपने लुक से साबित कर दिया कि स्टाइलिश दिखने के लिए हमेशा हैवी आउटफिट पहनना जरूरी नहीं होता. सोनी राजदान ने ब्लैक कलर का लॉन्ग गाउन पहना था, जिस पर बारीक शिमरी डॉटेड पैटर्न बना हुआ था.
गाउन की लेंथ और उसका फ्लोई डिजाइन उनके लुक को काफी ग्रेसफुल बना रहा था. वहीं, आउटफिट पर मौजूद हल्की चमक ने इसे पार्टी और स्क्रीनिंग के लिए परफेक्ट बनाया. मिनिमल मेकअप और सादगी भरे अंदाज के साथ सोनी बेहद एलिगेंट नजर आईं.
मां-बेटी की ब्लैक ट्विनिंग ने खींचा ध्यान
इस पूरी फैमिली की सबसे खास बात उनका ब्लैक आउटफिट्स के साथ तालमेल था. शाहीन ने जहां जैकेट और डेनिम के साथ मॉडर्न लुक चुना, वहीं सोनी राजदान ने लॉन्ग गाउन में क्लासिक एलिगेंस दिखाया. दूसरी तरफ शाहीन के मंगेतर भी डार्क आउटफिट में उनके साथ खूब जचे. तीनों का स्टाइल एक-दूसरे से अलग होने के बावजूद एक ही कलर थीम में नजर आया.
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क