23 की बेटी, 52 साल की मां..., निसा के आगे काजोल ने लूटी महफिल, पीली साड़ी और मॉर्डन ब्लाउज में लगीं बेहद कमाल!

दुर्गा पूजा के मौके पर काजोल और निसा देवगन अपने एथनिक लुक से सबका ध्यान खींच रही हैं. काजोल ने हल्दी रंग की शिफॉन साड़ी और स्लीवलेस ब्लाउज पहना, वहीं निसा पेस्टल ब्लू साड़ी में नजर आईं. देखिए मां-बेटी के खूबसूरत फेस्टिव फैशन लुक की खासियत.

Advertisement
दुर्गा पूजा में काजोल की बच्चे भी शामिल हुए. (PHOTO:ITG) दुर्गा पूजा में काजोल की बच्चे भी शामिल हुए. (PHOTO:ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 17 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 6:26 PM IST

दुर्गा पूजा के उत्सव में हर साल की तरह इस साल भी काजोल और उनका परिवार जोर-शोर से हिस्सा ले रहा है. दुर्गा पंडाल में हर साल बॉलीवुड सेलेब्स शामिल होते हैं और इस साल भी कई सेलेब्स मुखर्जी परिवार द्वारा आयोजन किया जाने वाले दुर्गा पंडाल में पहुंच रहे हैं. नॉर्थ बॉम्बे के दुर्गा पंडाल में काजोल अपने बच्चों के साथ नजर आईं, जहां उनके साथ उनकी छोटी बहन तनीषा, बेटी निसा और बेटा युग की तस्वीरें और वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं.

Advertisement

काजोल और उनकी बेटी निसा देवगन जब भी एकसाथ किसी इवेंट में नजर आती हैं, तो उनका फैशन सेंस हमेशा चर्चा का विषय बन जाता है.इस तस्वीर में मां-बेटी की यह जोड़ी ट्रेडिशनल और एथनिक वियर में बेहद खूबसूरत और ग्रेसफुल लग रही है. आइए उनके इस खास फैशन लुक के बारे में डिटेल में जानते हैं. 

काजोल का एथनिक अवतार 

52 साल की काजोल ने इस मौके पर एक खूबसूरत हल्दी कलर की शिफॉन साड़ी पहनी है, जिसके बॉर्डर पर बारीक एम्ब्रॉयडरी का काम किया गया है. साड़ी के साथ उन्होंने एक स्लीवलेस और शिमरी डिजाइन वाला ब्लाउज पहना है, जो उनके पूरे लुक को मॉडर्न और ग्लैमरस टच दे रहा है. अपने इस पारंपरिक लुक को पूरा करने के लिए काजोल ने ट्रेडिशनल झुमके पहने हैं, जो उनके चेहरे की खूबसूरती को और बढ़ा रहे हैं. बालों को उन्होंने करीने से पीछे की तरफ बांधा है और पीछे गजरा स्टाइल बैंड भी लगाया है, साथ ही माथे पर छोटी-सी बिंदी लगाई है.

Advertisement

 निसा देवगन का ग्रेसफुल लुक

काजोल के साथ उनकी बेटी निसा देवगन भी साड़ी पहनकर दुर्गा पंडाल में पहुंची. पेस्टल ब्लू कलर की साड़ी में निसा बेहद सोबर और क्लासी दिखाई दे रही हैं, साटन या सिल्क ब्लेंड फैब्रिक की यह साड़ी उन पर बेहद जंच रही है.साड़ी के साथ उन्होंने मैचिंग शॉर्ट स्लीव ब्लाउज पहना है. निसा ने अपने लुक को ट्रेडिशनल स्टेटमेंट इयरिंग्स के साथ एक्सेसराइज किया है, जो उनके फेस्टिव और एथनिक वाइब को और निखार रहे हैं.  उनके खुले हुए लंबे बाल और सॉफ्ट-ग्लैम मेकअप इस पूरे लुक को एक नेचुरल और फ्रेश टच दे रहा है. 

बेटी के आगे काजोल ने लूटी लाइमलाइट 

23 साल की निसा देवगन के सामने 52 साल की काजोल का देसी अवतार लोगों को ध्यान खींच रहा है, स्लीवलेस ब्लाउज में काजोल इतनी स्टाइलिश लग रही हैं कि उनकी उनको देखकर यह अंदाजा नहीं लगा सकता है कि उनके इतने बड़े बच्चे हैं. निसा और काजोल की लेटेस्ट वीडियो पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं और मां-बेटी की खूब तारीफ भी कर रहे हैं. 
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »