Gen Z Fashion: कॉलेज से पार्टी तक के लिए 10 स्टाइलिश क्लोदिंग ब्रांड

जेन जी के बीच फैशन को लेकर काफी क्रेज है. कॉलेज, फ्रेंड्स के साथ आउटिंग से लेकर पार्टी तक, हर मौके पर स्टाइलिश दिखने के लिए लड़कियां नए-नए आउटफिट ट्राई करती हैं. ऐसे में एईओवाई, ज़ारा, H&M और अर्बैनिक जैसे क्लोदिंग ब्रांड उनके लिए कई ऑप्शन देते हैं.

Advertisement
मार्केट में क्या है जेन जी के फेवरेट ब्रांड्स? मार्केट में क्या है जेन जी के फेवरेट ब्रांड्स?

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 24 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 9:00 AM IST

आजकल फैशन का मतलब सिर्फ अच्छे कपड़े पहनना नहीं, बल्कि अपने स्टाइल से अपनी पसंद दिखाना भी है. जेन जी ऐसी ड्रेस पसंद करती है, जो ट्रेंड में हो, पहनने में कम्फर्टेबल हो और अलग-अलग मौकों पर काम आ सके. कॉलेज जाना हो, फ्रेंड्स के साथ कैफे जाना हो या बर्थडे पार्टी में शामिल होना हो, हर मौके के लिए अलग स्टाइल ट्राय करने का ट्रेंड बढ़ रहा है.

Advertisement

इंडिया में महिलाओं के वेस्टर्न वियर के कई ब्रांड हैं, जिनमें बजट के हिसाब से कपड़े चुनने के ऑप्शन्स मिलते हैं. आइए जानते हैं ऐसे 10 ब्रांड के बारे में, जहां से आप अपने लिए स्टाइलिश आउटफिट देख सकती हैं. 

1. एईओवाई (AEOY)

अगर आपको मिनी ड्रेस, को-ऑर्ड सेट और ट्रेंडी टॉप पसंद हैं, तो AEOY के कलेक्शन देख सकती हैं. यहां ब्रंच, बर्थडे, पार्टी और छुट्टियों पर पहनने के लिए कई तरह के आउटफिट मिलते हैं. इसकी कीमतें लगभग 999 से 4,999 रुपये के बीच बताई गई हैं.

2. ज़ारा (Zara)

ज़ारा उन लोगों के लिए एक ऑप्शन है, जिन्हें नए फैशन ट्रेंड्स पसंद हैं. यहां ड्रेसेज, स्कर्ट, टॉप और ट्राउजर मिलते हैं. इसके कपड़े आमतौर पर थोड़ा स्टाइलिश और डीसेंट वाला लुक पाने के लिए पसंद किए जाते हैं.

3. फ्रीकिंस (Freakins)

Advertisement

डेनिम जींस और स्ट्रीट स्टाइल पसंद करने वाली लड़कियां फ्रीकिंस देख सकती हैं. यहां जींस के अलावा डेनिम स्कर्ट, टॉप और ड्रेसेज जैसे ऑप्शन भी मिलते हैं.

4. मैंगो ( Mango)

अगर आपको सिंपल लेकिन स्टाइलिश कपड़े पसंद हैं, तो मैंगो के कलेक्शन देख सकती हैं. यहां शर्ट, ट्राउजर, ड्रेसेज और दूसरे वेस्टर्न आउटफिट मिलते हैं, जिन्हें ऑफिस से लेकर डिनर तक पहना जा सकता है.

5. एच&एम (H&M)

रोज पहनने वाले कपड़ों के लिए H&M एक जाना-पहचाना नाम है. यहां टॉप, शर्ट, जींस, स्कर्ट और को-ऑर्ड सेट जैसे कई ऑप्शन्स मिलते हैं. इन कपड़ों को अलग-अलग तरीकों से स्टाइल करना भी आसान है.

6. लिटिलबॉक्स (Littlebox)

लिटिलबॉक्स पर ट्रेंडी और नए डिजाइन वाले कपड़े देखे जा सकते हैं. यहां टॉप, स्कर्ट, ड्रेसेज और को-ऑर्ड सेट मिलते हैं, जिन्हें कॉलेज या दोस्तों के साथ घूमने जाते वक्त पहना जा सकता है.

यह भी पढ़ें: "Gen Z Credit Card: कर्ज़ सहारे Gen Z? खुलकर कर रहा क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल, सामने आई रिपोर्ट

7. अर्बैनिक (Urbanic)

सोशल मीडिया पर दिखने वाले नए फैशन ट्रेंड्स पसंद हैं, तो अर्बैनिक के कपड़े देख सकती हैं. इसके कलेक्शन में ड्रेसेज, टॉप, स्कर्ट और स्टाइलिश सेट शामिल हैं.

8. न्यूमी (Newme)

कम बजट में नए फैशन ट्रेंड्स आजमाने के लिए न्यूमी एक ऑप्शन है. यहां टॉप, ड्रेसेज, स्कर्ट और को-ऑर्ड सेट जैसे आउटफिट मिलते हैं.

Advertisement

9. वेरो मोडा (Vero Moda)

वेरो मोडा में रोज पहनने वाले कपड़ों के साथ पार्टी और खास मौकों के लिए भी ऑप्शन मिलते हैं. यहां ड्रेसेज, जींस, टॉप और को-ऑर्ड सेट देख सकती हैं.

10. फॉरेवर न्यू  (Forever New)

बर्थडे, पार्टी या किसी खास मौके के लिए ड्रेस तलाश रही हैं, तो फॉरेवर न्यू के कलेक्शन देख सकती हैं. यहां खूबसूरत ड्रेसेज और खास मौकों पर पहने जाने वाले आउटफिट मिलते हैं.

कपड़े खरीदने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

कपड़े खरीदते वक्त सिर्फ ट्रेंड नहीं, बल्कि अपना बजट, कपड़े का फैब्रिक और फिटिंग भी देखें. ऐसा आउटफिट चुनें जिसे आप एक से ज्यादा मौकों पर पहन सकें. इससे कम कपड़ों में भी अलग-अलग लुक बनाए जा सकते हैं. सबसे जरूरी है कि आप वही कपड़े चुनें, जिनमें आप कम्फर्टेबल महसूस करें और जो आपके अपने स्टाइल से मेल खाते हों.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »