Advertisement

फैशन

Budget 2026: इस बार तमिलनाडु की परंपरा को सम्मान, बजट पर निर्मला सीतारमण की साड़ी फिर चर्चा में

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 01 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 10:36 AM IST
  • 1/11

जब भी केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करती हैं, तो लोगों की नजर सिर्फ बजट के ऐलानों पर नहीं होती, बल्कि उनकी साड़ी पर भी रहती है. हर साल वह बजट वाले दिन ऐसी साड़ी पहनती हैं, जो भारत की किसी न किसी राज्य की हैंडलूम और सांस्कृतिक पहचान को दर्शाती है. Union Budget 2026 में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला.

  • 2/11

Budget 2026: तमिलनाडु की परंपरा को मिला सम्मान
इस बार निर्मला सीतारमण नौंवी बार बजट पेश कर रही हैं. नौवा बजट पेश करने के लिए निर्मला सीतारमण ने तमिलनाडु की पारंपरिक कांजीवरम सिल्क साड़ी पहनकर निकली हैं. ये पर्पल कलर की ‘कट्टम कांजीवरम’ साड़ी है, जिसमें हल्के गोल्डन-भूरे कलर का चेक डिजाइन है, जिसे तमिल में कट्टम कहा जाता है. साड़ी का बॉर्डर कॉफी ब्राउन कलर का है, जिस पर सुंदर थ्रेड वर्क किया गया है. खास बात ये है कि इस साल तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव भी होने वाले हैं, ऐसे में ये साड़ी राजनीतिक रूप से भी अहम मानी जा रही है.

  • 3/11

क्यों खास होती है बजट डे की साड़ी?
निर्मला सीतारमण की बजट डे की साड़ी सिर्फ फैशन नहीं होती, बल्कि वो देश के कारीगरों, बुनकरों और पारंपरिक कलाओं को देश के सामने पेश करने का जरिया बन चुकी है. हर साल वो अलग-अलग राज्यों की साड़ियां पहनकर राज्यों के बुनकारों और इंडियन हैंडलूम को प्रमोट करती हैं. यही वजह है कि उनकी साड़ी को लेकर राजनीतिक विश्लेषक भी खास नजर रखते हैं.

Advertisement
  • 4/11

2025: बिहार की मधुबनी पेंटिंग वाली साड़ी
2025 में बजट पेश करने के लिए उन्होंने ऑफ-वाइट कलर की हैंडलूम सिल्क साड़ी पहनी थी, जिस पर मधुबनी पेंटिंग बनी हुई थी. इस साड़ी में मछली और कमल जैसे ट्रेडिशनल डिजाइन थे. ये साड़ी उन्हें पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित दुलारी देवी ने गिफ्ट की थी. इसे बनाने में एक महीने से ज्यादा का समय लगा था. ये साड़ी बिहार की लोक कला और महिला कलाकारों को समर्पित थी.

  • 5/11

फुल बजट 2024: आंध्र प्रदेश की मंगलगिरी साड़ी फुल बजट
2024 में निर्मला सीतारमण को ऑफ-वाइट मंगलगिरी साड़ी पहने देखा गया था, जिस पर ब्राइट कलर का मैजेंटा रंग का बॉर्डर था. मंगलगिरी साड़ियां अपनी सादगी और हल्के कॉटन फैब्रिक के लिए मशहूर हैं और ये आंध्र प्रदेश की पहचान हैं.

  • 6/11

अंतरिम बजट 2024: बंगाल की कांथा कढ़ाई
अंतरिम बजट के दौरान उन्होंने नीले रंग की तसर सिल्क साड़ी पहनी थी, जिस पर कांथा स्टिच की कढ़ाई थी. कांथा कढ़ाई पश्चिम बंगाल की ट्रेडिशनल कला है, जिसमें धागों से कहानियां बुनी जाती हैं.

Advertisement
  • 7/11

2023: कर्नाटक की इलकल सिल्क और कसूती वर्क
2023 में उन्होंने मरून रंग की इलकल सिल्क साड़ी पहनी थी, जो कर्नाटक के धारवाड़ क्षेत्र से आती है. इस साड़ी पर कसूती कढ़ाई की गई थी, जिसमें रथ, मोर और कमल जैसे डिजाइन बने थे. कसूती कला को GI टैग भी मिला हुआ है.

  • 8/11

2022: ओडिशा की बॉमकई साड़ी
2022 के बजट में निर्मला सीतारमण ने ओडिशा की बॉमकई साड़ी पहनी थी, जो ब्राउन कलर की थी. ब्राउन कलर को मजबूती और स्थिरता का प्रतीक माना जाता है, जबकि लाल रंग ताकत और ऊर्जा को दर्शाता है.

  • 9/11

2021: तेलंगाना की पोचमपल्ली इकत
साल 2021 में उन्होंने लाल और ऑफ-वाइट कलर की पोचमपल्ली इकत साड़ी पहनी थी. इस साड़ी की खासियत इसके जियोमेट्रिक पैटर्न और खास डाई तकनीक है, जो तेलंगाना की पहचान है.

Advertisement
  • 10/11

2020: पीली सिल्क साड़ी
साल 2020 में उन्होंने पीली सिल्क साड़ी पहनी थी, जिसके साथ नीला बॉर्डर था. पीला कलर उम्मीद, खुशहाली और सकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है, जो उस समय के मुश्किल हालात को देखते हुए खास था.

  • 11/11

2019: पहला बजट और गुलाबी मंगलगिरी साड़ी
साल 2019 में निर्मला सीतारमण ने अपना पहला बजट पेश किया था. अपने पहले बजट के लिए उन्होंने पिंक कलर की मंगलगिरी साड़ी पहनी थी. इसी साल उन्होंने ब्रिटिश दौर के ब्रीफकेस की जगह लाल बही-खाता अपनाकर एक नया संदेश दिया था.

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement