कर्नाटक: मंदिर की दीवार पर क्रॉस और मस्जिद की तस्वीरें बनाने पर बवाल, हंगामा बढ़ने के बाद FIR दर्ज

कर्नाटक के मैसूरु में अरकेश्वर मंदिर की दीवार पर क्रॉस और मस्जिद के चित्र बनाए जाने को लेकर विवाद हुआ. स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद तहसीलदार ने कार्रवाई करते हुए मंदिर की प्रभारी आरती और कलाकार विनय के खिलाफ केस दर्ज कराया.

Advertisement
मैसूरु के अरकेश्वर मंदिर की दीवार पर क्रॉस और मस्जिद के चित्र.(Photo-ITG) मैसूरु के अरकेश्वर मंदिर की दीवार पर क्रॉस और मस्जिद के चित्र.(Photo-ITG)

सगाय राज

  • बेंगलुरु,
  • 18 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 11:01 PM IST

कर्नाटक के मैसूरु जिले के केआर नगर तालुक के एडाटोर गांव स्थित अरकेश्वर मंदिर की दीवार पर क्रॉस और मस्जिद की तस्वीरें बनाए जाने को लेकर स्थानीय लोगों ने आपत्ति जताई है. मंदिर की परिसर की दीवार पर क्रॉस को लाल और मस्जिद को हरे रंग से बनाया गया था. स्थानीय हिंदू युवाओं ने धार्मिक प्रतीकों को मंदिर की दीवार पर बनाए जाने का विरोध किया और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.

Advertisement

मामले की जानकारी मिलने के बाद तालुक प्रशासन ने कार्रवाई शुरू की. तहसीलदार सुरेंद्र मूर्ति ने मौके का दौरा किया और मंदिर की देखरेख करने वाली आरती और कलाकार विनय के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. इस मामले में केआर नगर पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है.

तहसीलदार के निर्देश पर मंदिर की दीवार से क्रॉस और मस्जिद के चित्र हटा दिए गए. मंदिर की प्रभारी आरती के मुताबिक, एक वरिष्ठ अधिकारी ने कथित तौर पर सांप्रदायिक सौहार्द के नाम पर इन प्रतीकों को बनाए रखने के निर्देश दिए थे.

भाजपा ने साधा निशाना

वहीं,  कर्नाटक विधानसभा में विपक्ष के नेता आर. अशोक ने इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार और गृह मंत्री प्रियांक खड़गे पर निशाना साधा है. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में सवाल किया कि ऐतिहासिक अरकेश्वर मंदिर के परिसर में मस्जिद और क्रॉस के प्रतीक क्यों बनाए गए और इसके लिए आदेश किसने दिया था. भाजपा नेता ने आर. अशोक ने कहा कि हिंदू मंदिरों का सम्मान और सुरक्षा होनी चाहिए. उन्होंने सरकार से इस मामले में पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग की. उन्होंने सवाल उठाया कि क्या कांग्रेस सरकार किसी मस्जिद या चर्च में त्रिशूल या ओम के प्रतीक बनाने की अनुमति देगी. उन्होंने कहा कि इस मामले में जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय होनी चाहिए.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »