'वर्षों से जानकारी दी जा रही, लेकिन...', बेंगलुरु की खस्ताहाल सड़क पर किरण मजूमदार शॉ ने कांग्रेस MLA को घेरा

बायोकॉन की संस्थापक किरण मजूमदार शॉ ने बेंगलुरु की डोड्डामारा-चूड़ासांड्रा रोड की खस्ताहाल स्थिति को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर विधायक पर निशाना साधा है.

Advertisement
शॉ ने रीपोस्ट किया सोशल मीडिया पोस्ट (Photo: ITG) शॉ ने रीपोस्ट किया सोशल मीडिया पोस्ट (Photo: ITG)

नागार्जुन

  • बेंगलुरु,
  • 24 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 2:19 PM IST

बायोकॉन की संस्थापक किरण मजूमदार शॉ ने बेंगलुरु की खराब सड़क का मुद्दा फिर से उठा दिया है. बायोकॉन संस्थापक ने बेंगलुरु की एक खस्ताहाल सड़क को लेकर सोशल मीडिया पोस्ट शेयर करते हुए क्षेत्रीय विधायक को घेरा है. उन्होंने दावा किया है कि विधायक को इस उपेक्षा के संबंध में वर्षों से जानकारी दी जा रही है, लेकिन उनके पास बेहतर बुनियादी इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध कराने के लिए जरूरी संसाधन नहीं हैं.

Advertisement

किरण मजूमदार शॉ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए यह आरोप भी लगाया है कि उपलब्ध संसाधनों का इस्तेमाल ऐसे दूसरे कार्यों में किया गया, जिनसे नागरिकों को कोई लाभ नहीं मिला.  उन्होंने अपनी पोस्ट में बेंगलुरु के संबंधित इलाके के विधायक शिवन्ना को भी टैग किया है. शिवन्ना, सूबे की सत्ता पर काबिज कांग्रेस पार्टी के विधायक हैं. 

किरण मजूमदार शॉ ने जिस पोस्ट को शेयर किया है, उसमें विधायक को टैग करते हुए यूजर ने लिखा है कि यह आपका निर्वाचन क्षेत्र है और आप जमीनी हकीकत अच्छे से जानते हैं. यह सड़क लंबे समय से उपेक्षा झेल रही है. कार्रवाई करने और सुधार से आपको क्या रोक रहा है? उदासीनता, नौकरशाही या फिर अहंकार? लोग जवाब के साथ ही सुरक्षित और चलने लायक रोड भी चाहते हैं. कृपया सिर्फ संज्ञान मत लीजिए, कार्रवाई भी करिए.

Advertisement

यह भी पढ़ें: फ्लैट की तलाश में निकली महिला, अचानक मिली नौकरी... बेंगलुरु की कहानी वायरल

एक यूजर ने खस्ताहाल सड़क का वीडियो ट्वीट करते हुए ग्रेटर बेंगलुरु अथॉरिटी, कृष्णा बी गौड़ा, कर्नाटक सीएम के सोशल मीडिया हैंडल्स को भी टैग किया है. इस पोस्ट में दावा किया गया है कि डोड्डामारा-चूड़ासांड्रा रोड की यह वर्तमान स्थिति है. हर दिन हजारों कार और स्कूल बस के साथ ही बीएमटीसी एमएफ बसें इस रास्ते से गुजरती हैं. यह बहुत खतरनाक और जानलेवा हालत है. सोशल मीडिया यूजर ने तत्काल कार्रवाई की मांग की है.

यह भी पढ़ें: बेंगलुरु में क्रेटा कार से ₹9 करोड़ कैश बरामद, इनकम टैक्स-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

बायोकॉन की प्रमुख किरण मजूमदार शॉ ने पिछले साल भी बेंगलुरु की खस्ताहाल सड़कों और कचरे के खराब मैनेजमेंट को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था. बायोकॉन प्रमुख की इस पोस्ट के बाद बीजेपी और जेडीएस ने सत्ताधारी कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था. वहीं, तब डिप्टी सीएम रहे डीके शिवकुमार ने इसे राज्य और देश की छवि को नुकसान पहुंचाने वाला बताया था.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »