'सिद्धारमैया पर किसी ने काला जादू कर दिया है, मई में कुछ बड़ा होने वाला है...', कर्नाटक के कांग्रेस विधायक का दावा

कर्नाटक में अगले महीने मई में सियासी बदलाव का दावा कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक केएन राजन्ना ने किया है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सीएम सिद्धारमैया पर किसी ने काला जादू करा दिया है, वो भले ही माने या फिर न माने.

Advertisement
 कांग्रेस विधायक केएन राजन्ना और सीएम सिद्धारमैया (Photo-X) कांग्रेस विधायक केएन राजन्ना और सीएम सिद्धारमैया (Photo-X)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 22 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 11:15 AM IST

कर्नाटक में कांग्रेस की परेशानी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है. सत्ता के नेतृत्व में परिवर्तन और कैबिनेट में फेरबदल की अटकलों के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक केएन राजन्ना ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को लेकर बड़ा बयान दिया है. राजन्ना ने दावा किया है कि किसी ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया पर 'कालू जादू' कर दिया है, जिसके चलते बेबस हैं. साथ ही उन्होंने भविष्यवाणी की है कि कर्नाटक में अगले महीने मई में राजनीतिक बदलाव होगा? 

Advertisement

केएन राजन्ना ने मंगलवार को अपने दावे को फिर से दोहराते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सिद्धारमैया बेबस हो गए हैं और किसी मजबूरी में हैं. कांग्रेस विधायक ने कहा कि उन्हें महसूस होता है कि किसी ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के खिलाफ काला जादू कर दिया है.

पूर्व मंत्री ने कहा कि सिद्धारमैया को हमेशा एक मजबूत व्यक्ति के रूप में देखा जाता है, लेकिन हाल के घटनाक्रमों को देखने के बाद वे थोड़े खामोश हो गए हैं. चाहे वो काम के दबाव के कारण हो या फिर अन्य वजह, लेकिन वह थोड़े शांत प्रतीत होते हैं. ऐसे में मई में सियासी बदलाव हो सकता है? 

'सिद्धारमैया बेबस और कमजोर हो गए'

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के साथ हुई अपनी चर्चाओं का विवरण साझा करते हुए राजन्ना ने कहा कि सिद्धारमैया ऐसे व्यक्ति हैं, जिन्हें हमेंशा एक मजबूत व्यक्ति के रूप में देखा जाता रहा है, लेकिन हाल में हुए घटनाक्रम के बाद वो बेबस और कमजोर लगने लगे हैं. सिद्धारमैया में वास्तव में अभी ताकत है, लेकिन आने वाले दिनों में सब कुछ ठीक हो जाएगा.

Advertisement


राजन्ना न मई में कर्नाटक में बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम होने का दावा किया, लेकिन क्या होगा, ये बात नहीं बताई. ऐसे में उनके बात को सियासी मायने निकाले जा रहे हैं, जिसे कुछ लोग कर्नाटक में सत्ता परिवर्तन और कैबिनेट विस्तार से भी जोड़कर देखा जा रहा है. 

राजन्ना ने कहा कि पानी को बहते रहना चाहिए
पूर्व मंत्री राजन्ना ने कहा कि राजनीति ठहरा हुआ पानी नहीं है, यह बहते पानी की तरह है, जब यह बहता रहता है तभी इसमें शुद्धता बनी रहती है. अगर यह ठहर जाता है, तो यह अपनी शुद्धता खो देता है, इसी तरह, राजनीति की शुद्धता बनाए रखने के लिए राजनीतिक घटनाक्रम होते रहने चाहिए

राजन्ना के बयान के बाद कर्नाटक में मंत्रिमंडल में फेरबदल और मुख्यमंत्री बदलने को लेकर एक बार फिर अटकलें तेज हो गई हैं. कयास लगाए जा रहे हैं कि ये बदलाव चार मई के बाद हो सकते हैं. इसी दिन राज्य की दो विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों के साथ-साथ पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजे आ जाएंगे. राजन्ना ने इससे पहले भी पिछले साल अक्टूबर और नवंबर में कर्नाटक की राजनीति में किसी तरह की बदलाव की भविष्यवाणी की थी, जब सरकार अपने कार्यकाल के 2.5 साल पूरे करने वाली थी. 

Advertisement

'सीएम पर किसी ने काला जादू करा दिया'
राजन्ना को मुख्यमंत्री का करीबी माना जाता है. उन्होंने कहा कि मेरे अनुभव के आधार पर,मैं पहले ही कह चुका हूं कि मुख्यमंत्री बेबस हो गए हैं. मुझे किसी तरह यह महसूस होता है कि शायद किसी ने उन पर काला जादू कर दिया है.  उन्होंने कहा कि वह इस संभावना की जांच कर रहे हैं और यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि इसके पीछे कौन है. 

उन्होंने कहा कि अगर किसी व्यक्ति पर किसी चीज़ का असर होना है, तो इससे कोई फ़र्क नहीं पड़ता कि वह व्यक्ति आस्तिक है या नास्तिक, जो भी मुसीबत आएगी, वह किसी को नहीं छोड़ेगी. साथ ही कहा कि मैं भी काला जादू में विश्वास नहीं करता, लेकिन मैं इस बात की जांच ज़रूर करुांगा कि क्या ऐसा कुछ किया गया है. उन्होंने तब कहा, जब उन्हें याद दिलाया गया कि सिद्धारमैया एक नास्तिक हैं और काला जादू में विश्वास नहीं करते.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement