जब पति ने कहा- मेरा आधा माथा दुखता है तो पत्नी ने दिया ये धांसू जवाब... पढ़ें Viral Jokes

हंसना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है. ऐसे में मजेदार जोक्स और चुटकुले माहौल को खुशनुमा बनाने में मदद करते हैं. आइए पढ़ते हैं सोशल मीडिया पर वायरल जोक्स.

Advertisement
वायरल चुटकुले वायरल चुटकुले

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 10 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 2:11 PM IST

> मां- तू पूरा साल नहीं पढ़ता और एग्जाम आते ही किताबों में लग जाता है ऐसा क्यों?
मौंटी- मम्‍मी लहरों का सुकून तो सभी को पसंद है,
लेकिन तूफानों से कश्ती निकालने का मजा ही कुछ और है.
मां- इधर आ, तुझे मैं बनाती हूं टाइटैनिक का ड्राइवर!

 

> पति- हमेशा मेरा आधा माथा दुखता है, लगता है डॉक्टर को दिखाना पड़ेगा...
पत्नी- अरे उसमें क्या बताना, वो तो जितना है उतना ही दुखेगा !!!

Advertisement

 

> टीटू- अरे मोनू तू इतना मोटा कैसे हो गया? 
शीटू- हमारे घर का फ्रिज खराब है न...
टीटू- तो?
शीटू- कुछ बचा नहीं सकते, सब खाना पड़ता है..!

 

ऐसे ही और जोक्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

 

> लड़का- तुम्हारा नाम क्या है?
लड़की- मेरा नाम विधि है.
लड़का- मेरा नाम विधान है.
लड़की- हां तो मैं क्या करूं?
लड़का- यही तो विधि का विधान है!

 

> मालकिन- कितना टाइम हो रहा है?
नौकरानी- मुझे टाइम देखना नहीं आता.
मालकिन- अच्छा कोई बात नहीं. ये देखकर बताओ कि बड़ी सुई कहां है और छोटी सुई कहां है?
नौकरानी- दोनों सुइयां घड़ी के अंदर हैं...!

 

> बच्चा- पापा, हमारे पड़ोसी बहुत गरीब और लालची हैं.  
पापा- तुम्हें कैसे पता?
बच्चा- उनके बेटे ने एक रुपये का सिक्का निगल लिया है और उसकी मां का रो-रोकर बुरा हाल है!!

Advertisement

 

(डिस्क्लेमरः इस सेक्शन के लिए चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर हो रहे पॉपुलर कंटेंट से लिए गए हैं. इनका मकसद सिर्फ लोगों को थोड़ा गुदगुदाना है. किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना, उसे नीचा दिखाना या उसपर टीका-टिप्पणी करना हमारा उद्देश्य कतई नहीं है.)

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »